फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Results of non-board classes released, students excited

Panipat News: नॉन बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी, विद्यार्थियों में उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Results of non-board classes released, students excited

विज्ञापन

पानीपत। जिलेभर के स्कूलों में मंगलवार को नॉन बोर्ड कक्षाओं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम सुनने के लिए बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी स्कूलों में पहुंचे। कक्षाओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को स्कूलों की ओर से सम्मानित भी किया गया। हर साल परिणाम 31 मार्च को घोषित किया जाता है लेकिन ईद की छुट्टी होने के कारण इस बार परीक्षा परिणाम एक अप्रैल को घोषित किया गया है।




परीक्षा परिणाम के साथ स्कूलों में प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया गया जिसमें विद्यार्थियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रवेश उत्सव के तहत शिक्षकों द्वारा डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से अप्रैल में ही कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि राजकीय विद्यालयों को बच्चों की दाखिला रिपोर्ट 11 अप्रैल तक भेजनी होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा आयोग परियोजना परिषद ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। दाखिला प्रक्रिया 30 अप्रैल तक चलेगी। कक्षा 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन मिलेगा। हालांकि 10वीं के परीक्षा परिणाम के बाद ही 11वीं में फाइनल दाखिला होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed