Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Responsibility for keeping Yamuna clean is fixed, the concerned executive engineer will be the nodal officer.

Panipat News: यमुना को साफ रखने की जिम्मेदारी तय, संबंधित कार्यकारी अभियंता होंगे नोडल अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Responsibility for keeping Yamuna clean is fixed, the concerned executive engineer will be the nodal officer.
पानीपत। यमुना को मैली होने से बचाने के लिए प्रशासन एक्शन में आ गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदार तय कर दी है। उसी क्षेत्र के कार्यकारी अभियंता नोडल अधिकारी होंगे। इसमें किसी प्रकार की कमी मिली तो नोडल अधिकारी पर सबसे पहले कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारियों को इन बिंदुओं को बंद करना या कराना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को एसटीपी से संबंधित बैठक जिला सचिवालय में ली। उन्होंने संबंधित विभागों के एक्सईएन को नोडल अधिकारी बनाया। इसके साथ कहा कि अगर उनका पानी दूषित होकर यमुना में गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी विभाग मिलकर इसका हल निकालें। वे ट्रीट पानी को ही यमुना में जाने दें। बाकी पानी पर रोक लगाएं। अवैध रूप से किए गए कनेक्शन को बंद किया जाएं।
विज्ञापन

सीईटीपी और एसटीपी के बाद भी दूषित पानी
उपायुक्त ने दूषित पानी शोधन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि शहर में सीटीईटीपी और एसटीपी लगे हैं। हर विभाग पानी शोधन का दावा कर रहा है। बावजूद इसके ड्रेन नंबर-1 और 2 में दूषित पानी जा रहा है। यह गंभीर विषय है। इसके लिए भविष्य में और अधिक सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना के साथ लगता है 40 किमी. क्षेत्र
जिले में यमुना राणा माजरा से हथवाला गांव तक करीब 40 किलोमीटर लंबाई में पड़ती है। जिले में मुख्य रूप से ड्रेन नंबर-एक और दो यमुना में सीधे मिलती हैं। इससे पहले शहर में ड्रेन नंबर-एक में जगह-जगह अवैध रूप से पानी छोड़ा जा रहा है। ड्रेन के पूरे पानी को शोधित नहीं किया जा रहा है। यह पानीपत एसटीपी के साथ बाईपास हाे रहा है। इस तरह ड्रेन नंबर-दो में जगह-जगह दूषित पानी डाला जा रहा है। सनौली और बापौली क्षेत्र में टैंकरों से साथ केमिकल युक्त पानी रात के अंधेरे में डाला जा रहा है। प्रशासन और पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुका है। बावजूद इसके केमिकल युक्त पानी ड्रेन नंबर दो में डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed