फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   respect for students and teachers

विद्यार्थियों, अध्यापकों का सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
respect for students and teachers
पानीपत। विजेता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित उपायुक्त सुशील सारवान । - फोटो : Panipat
पानीपत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को लघु सचिवालय में विद्यार्थियों और अध्यापकों को सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आईबी कॉलेज की तृतीय वर्ष की हिमांशी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय की पुष्पा और राजकीय महाविद्यालय बापौली की पायल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में गीता इंजीनियरिंग कॉलेज की मानसी प्रथम, सृष्टि द्वितीय और देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज की पूजा तृतीय रहीं। जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता में गीता इंजनियरिंग कॉलेज की अंकिता प्रथम, राजकीय महाविद्यालय मतलौडा की कॉफी द्वितीय और आईबी कॉलेज की पायल तृतीय रहीं। इन्हें भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की प्रेरणा प्रथम, गीता इंजीनियरिंग कॉलेज की दृष्टि द्वितीय और देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज की अंजनि तृतीय रहीं। विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा की प्रियांशी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवनगर की काजल द्वितीय व दीपा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ मा. वि. शिव नगर की कोमल प्रथम, प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल की गोरिका द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ मा. वि. किशनपुरा की श्वेता तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ मा. वि. शिव नगर की गुलनाज प्रथम, राजकीय वरिष्ठ मा. वि. किशनपुरा की प्रिया द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ मा. वि. नांगलखेड़ी की सोनम तृतीय रही। जिला स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ मा. वि. शिवनगर की आफरिन प्रथम, नेहा द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ मा. वि. किशनपुरा की प्राची तृतीय रहीं। इन सभी विजेताओं को उपायुक्त सुशील सरवान ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

इसी तरह हर खंड स्तर पर अच्छा काम करने वाले बीएलओ सौदापुर के जेबीटी अध्यापक राजकुमार, पशुपालन विभाग के क्लर्क रोहित कुमार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेरकलां के जेबीटी अध्यापक सुरेश कुमार और राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिमला गुजरान के जेबीटी अध्यापक बिजेंद्र को दो-दो हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed