फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reshuffle in the seats of 42 employees including ATP of the corporation

Panipat News: निगम के एटीपी समेत 42 कर्मचारियों के सीटों में फेरबदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Reshuffle in the seats of 42 employees including ATP of the corporation
पानीपत। नगर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने निगम के दो अधिकारियों समेत निगम के 42 कर्मचारियों की सीटों को बदलाव किया है। इनमें 28 कर्मचारी तो हरियाणा रोजगार कौशल निगम से हैं। विशेष तौर पर संपत्तिकर शाखा में कार्यरत सभी कर्मचारियों को बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों विजिलेंस द्वारा निगम कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद ये बदलाव किया गया है। नगर निगम अधिकारियों की बात करें तो सहायक नगर योजनाकार योगेश तोमर की जगह सहायक योजनाकार का कार्यभार निगम अभियंता दीपक राणा को दिया गया है। जबकि अनुभाग अधिकारी सुरेंद्र नांदल को स्थापना शाखा के इंचार्ज का कार्य दिया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा स्थापना शाखा के सुमित खासा को एनडीसी पोर्टल वार्ड एक से 14 पर लेवल-2 का काम दिया गया है। रेंट शाखा के हरीश प्रभाकर को वार्ड 15 से 26 में लेवल-2 का काम दिया है। स्थापना शाखा की रेणुका को वार्ड 13 से 16 में मेकर के साथ सीएम विंडो, जनसंवाद की शिकायतों के निपटान पर लगाया है। सफाई शाखा के कृष्ण और धर्मपाल को स्थापना शाखा में लगाया है। लिपिक सन्नी, अंकुश, जयवीर, सचिन, कुमारी रज्जी, रमेश भी स्थापना शाखा में रहेंगे। इसके अलावा बात अगर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की हो तो आयुक्त ने लिपिक पूनम, सोनम, मनप्रीत, जेई कुलदीप, जेई मोहित, अंकित, शीतल, सुशील, अभिमन्यु, टीका राम, राजेश वर्मा, संदीप, अरुण कुमार, गुरमीत, जेई सुशील, सुपरवाइजर जोगिंद्र, लिपिक विनोद डांगी, स्नेहलता, विकास वर्मा, सुमित वर्मा, संदीप और विक्रम राणा को भी बदला है। इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों की ड्यूटी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में थी। जिनको बदलकर स्थापना शाखा, सफाई शाखा, इंजीनियरिंग ब्रांच में लगाया गया है।
विज्ञापन


वर्जन:
लापरवाही हुई तो जिम्मेदारी तय
निगम कार्यालय के काम को सुनिश्चित कराने के लिए कर्मचारियों की बदली की गई है। विभाग अध्यक्षों को भी कर्मचारियों को काम अनुसार ट्रेनिंग देने के लिए कहा गया है। इसके बाद भी अगर लापरवाही होती है तो उनकी जिम्मेदारी तय होगी। लापरवाही पर अनुशानात्मक व विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनी त्यागी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed