{"_id":"69a5e8635b755e5adb07df9d","slug":"request-for-repair-of-water-and-sewer-lines-panipat-news-c-36-1-amb1002-159156-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानी और सीवरलाइन ठीक कराने का अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानी और सीवरलाइन ठीक कराने का अनुरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने समस्याएं सुनीं। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने समस्याएं रखीं। शहजादपुर के दिनेश जोशी, संदीप और बलवीर सिंह ने अनाज मंडी के सामने गली में पानी और सीवरेज लाइन ठीक करवाने का अनुरोध किया। गांव ओखल के गुलजार मोहम्मद ने कच्चे रास्ते को पक्का करवाने की मांग रखी।
गांव तंदवाल के तरसेम और मलकीत सिंह ने गंदे पानी की निकासी से संबंधित समस्या उठाई। गांव भारांपुर के विशाल सिंह ने बिजली के थ्री फेस कनैक्शन एवं बिजली की तारों के नीचे लटकने से संबंधित रखी। उन्होंने कहा कि इन तारों के कारण किसी ने कोई हादसा हो सकता है। उनकी कोई नहीं सुन रहा है। इसलिए वह समाधान शिविर में आए हैं।
गांव रऊमाजरा के किसान शराफत अली ने कृषि भूमि में लगे ट्यूबवेल पर कम वोल्टेज आने की समस्या बताते हुए एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने का अनुरोध किया। इसी प्रकार गांव महुआखेड़ी की सोनिया, शाहपुर के अरुण, अंधेरी के सुरजीत और भूरेवाला की लक्ष्मी ने बीपीएल राशन कार्ड से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं। गांव अहमदपुर के सतपाल ने वृद्धावस्था पेंशन लगवाने का अनुरोध किया। कालाआम्ब की सरोज ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में उनके पुत्र मोहित सैनी को सामान्य वर्ग में दर्शाया गया है, जबकि वे बीसी वर्ग से संबंधित हैं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।