{"_id":"65b24e1095a0630aa0011e18","slug":"republic-day-2024-haryana-promising-police-officer-jitendra-rana-will-get-award-president-will-honour-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: हरियाणा के होनहार पुलिस अधिकारी जितेंद्र राणा को मिलेगा अवार्ड, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2024: हरियाणा के होनहार पुलिस अधिकारी जितेंद्र राणा को मिलेगा अवार्ड, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
Thu, 25 Jan 2024 05:33 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 25 Jan 2024 05:33 PM IST
सार
पानीपत हरियाणा के होनहार पुलिस अधिकारी जितेन्द्र राणा को सराहनीय सेवा हेतू पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा। जितेन्द्र राणा 2005 बैच के बिहार राज्य कैडर के पुलिस अधिकारी है जो वर्तमान में केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल में बतौर उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) इन्दिरा गांधी ऐयरपोर्ट दिल्ली पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी जितेन्द्र राणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय की घोषणा अनुसार गांव कारद जिला पानीपत हरियाणा के होनहार पुलिस अधिकारी जितेंद्र राणा को सराहनीय सेवा हेतू पुलिस मैडल से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा यह सम्मान दिया जायेगा। जितेंद्र राणा 2005 बैच के बिहार राज्य कैडर के पुलिस अधिकारी है जो वर्तमान में केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल में बतौर उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) इन्दिरा गांधी ऐयरपोर्ट दिल्ली पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जितेंद्र राणा को पहले भी 2014 में बिहार राज्य के जिला जमुई में बतौर पुलिस अधीक्षक नक्सलवाद पर काबू पाने हेतू महानिदेशक सीआरपीएफ द्वारा प्रशस्ति डिस्क और 2016 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा वीरता पदक और 2019 व 2021 में महानिदेशक केन्द्रीय औधौगिक सुरक्षा बल द्वारा प्रशस्ति डिस्क प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन
जितेन्द्र राणा के पिता जगबीर सिंह राणा ने जिला पानीपत में शैक्षिक व सामाजिक क्षेत्र में उत्कष्ट कार्य किये है। वर्तमान में वकालत का कार्य रहे हैं और उनकी माता बीरमती गृहणी हैं।
विज्ञापन