फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Report of murder on five including husband after order of Home Minister

गृहमंत्री के आदेश के बाद पति समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Report of murder on five including husband after order of Home Minister
पानीपत। विकास नगर में अक्तूबर 2021 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गृहमंत्री के आदेश के बाद पति समेत पांच लोगों के खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के समय महिला के भाई ने अपने जीजा पर जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप है कि जांच अधिकारी ने कार्रवाई करने का झूठा झांसा देकर ब्लैंक पेपर पर हस्ताक्षर कराए और मामले को रफा-दफा कर दिया था।
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव मलिरा निवासी निहाल पुत्र सुकर्मपाल ने बताया कि उसकी बहन आशा ने पहले पति से तलाक ले लिया था। आशा के उससे दो बच्चे थे। इनमें तीन वर्षीय बेटी और आठ माह का बेटा अवि था। जून 2021 में आशा ने पानीपत के विकास नगर के गली नंबर-2 निवासी सुधीर से लव मैरिज की। शादी के बाद दोनों बच्चों के साथ आशा सुधीर के साथ रहने लगी।
विज्ञापन

निहाल का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दहेज के लिए सुधीर उसे प्रताड़ित करने लगा। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। 21 अक्तूबर 2021 को आरोपी सुधीर ने आशा के साथ जमकर मारपीट की। उसे पहले गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर आरोपी उसे जहर पिला दिया। इस वजह से आशा की मौत हो गई थी। घटना के बाद से दोनों बच्चे मामा के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर 29 के जांच अधिकारी पर आरोप
निहाल का आरोप है कि जांच अधिकारी एसआई सतपाल देशवाल ने आरोपियों के साथ साठगांठ कर एक साजिश के तहत आशा का पोस्टमार्टम पानीपत सामान्य अस्पताल की बजाय करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में कराया। आईओ ने उसकी मां मीना के ब्लैंक पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए और कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ आशा को प्रताड़ित करने और जान से मारने की रिपोर्ट दर्ज करेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे, लेकिन आज तक न रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही कोई कार्रवाई हुई। दूसरा आरोप है कि जांच अधिकारी ने सबूत मिटाने के लिए आशा के शव को भी पति को सौंप दिया और उसका अंतिम संस्कार ससुराल में कराया।

मृतका के भाई की शिकायत पर पति, देवर, सास, ससुर और चचेरे देवर के खिलाफ 498, 304-बी8, 506,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - इंस्पेक्टर उमर मोहम्मद, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed