फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Report of forgery will open online records

Panipat News: ऑनलाइन रिकॉर्ड खोलेगा फर्जीवाड़े की रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Report of forgery will open online records
पानीपत। सेक्टर-छह में फर्जी तरीके से बेचे गए प्लाॅटों का तहसील में सिजरा न मिलने पर अब एचएसवीपी के पटवारी तहसील से रोजाना रिकॉर्ड ले रहे हैं। इसमें जमाबंदी, पड़त पटवार, पड़त सरकार के अलावा ऑनलाइन रिकॉर्ड भी है। माना जा रहा है कि ऑनलाइन रिकॉर्ड से फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पड़त पटवार का रिकॉर्ड पटवारी के पास होता है, जो मैन्युअल होता है। वहीं पड़त सरकार का रिकॉर्ड सदर में जमा होता है। इसके अलावा ऑनलाइन रिकॉर्ड कंप्यूटरों में दर्ज हैं। इन प्लाॅटों का मैन्युअल रिकॉर्ड नहीं मिला है। यह सिर्फ ऑनलाइन दर्ज है। रिकॉर्ड के आधार पर पैमाइश और निशानदेही की जाएगी। एचएसवीपी फिर जमीन को कब्जा मुक्त करा सर्विस रोड और ग्रीन बेल्ट बनाएगा।
विज्ञापन

उधर इस संबंध में एचएसवीपी ने तहसील को जमीन की निशानदेही करने के लिए लिखा था। तहसील कार्यालय का उक्त रिकॉर्ड 44 साल पहले एक घटना में आग में जल जाने की बात कही गई थी। इस सेक्टर का सिजरा उनके पास नहीं है। शिकायकर्ता जोगिंद्र स्वामी ने इस बावत अधिकारियों को अवगत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
अधिकारियों के संज्ञान में है पूरे मामले की रिपोर्ट
एचएसवीपी के पटवारी सेक्टर-6 की जमीन से जुड़े मामले का रिकॉर्ड ले रहे हैं। तहसील की ओर से उनको रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पूरे मामले की रिपोर्ट आला अधिकारियाें के संज्ञान में दी गई है।
वीरेंद्र कुमार, तहसीलदार, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed