फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Remembering the daughter, the mother, councilors and people coming forward to help

बेटी को याद कर बेसुध हो रही मां, पार्षद व लोग मदद को आगे आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Remembering the daughter, the mother, councilors and people coming forward to help
पानीपत। दिवाली की रात कुलदीप नगर में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी योगेश को सीआईए वन की टीम शनिवार को वारदात स्थल पर लेकर पहुंची। पुलिस ने आरोपी से क्राइम सीन रीक्रिएट कराया। यहां आरोपी को देखते ही लोग भड़क गए, जिस पर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के मुद्देनजर आरोपी को सीआईए लेकर आई। आरोपी योगेश बार-बार अपने बयान बदल रहा है। आरोपी कभी कह रहा है कि वारदात की प्लानिंग पहले से थी तो कभी कहता है कि सब अचानक हुआ। पुलिस अब तक आरोपी से वारदात के वक्त पहने गए कपड़े एवं मोबाइल बरामद नहीं कर सकी है। दूसरी ओर मां अपनी बेटी को याद कर बार-बार बेसुध हो रही है। क्षेत्र के पार्षद ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। शनिवार को डॉक्टर बुलाकर मां की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई।
विज्ञापन

- यह था मामला :
थाना पुराना औद्योगिक में 25 अक्तूबर की सुबह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी दो बेटियां है और सात वर्षीय बड़ी बेटी दीवाली की रात करीब नौ बजे घर से पटाखे लेने दुकान पर गई थी, जो लौटी नहीं। पुलिस ने तलाश शुरू की और सुबह करीब नौ बजे बच्ची का शव घर के पीछे खाली प्लॉट में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
आरोपी से कपड़े व मोबाइल बरामद करने का प्रयास - प्रभारी
आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर है। आरोपी से रिमांड के दौरान उसका मोबाइल व कपड़े बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
- राजपाल सिंह, प्रभारी सीआईए वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed