{"_id":"697d12e1816dd543be06019d","slug":"remembering-mahatma-gandhi-he-inspired-people-to-adopt-his-teachings-and-messages-panipat-news-c-244-1-pnp1007-151406-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महात्मा गांधी को याद कर उनकी शिक्षा, संदेश को अपनाने की दी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महात्मा गांधी को याद कर उनकी शिक्षा, संदेश को अपनाने की दी प्रेरणा
Sat, 31 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बल
पानीपत। महात्मा गांधी को उनकी 70वीं पुण्यतिथि पर याद किया और उनके संदेशों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी, इसके शहर समेत जिलेभर में कार्यक्रम किए गए। गांधी ग्लोबल फैमिली द्वारा सेक्टर-25 स्थित निर्मला देशपांडे संस्थान में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकार समिति के सदस्य रवि कुमार के सुपुत्र स्वराज दत्त रहे। मुख्य वक्ता आर्य पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। व्यक्ति की हत्या की जा सकती है, लेकिन विचारों की हत्या कभी नहीं हो सकती। इस मौके पर कार्यक्रम में कौमी एकता मंच के संयोजक संजय कुमार, गांधी ग्लोबल फैमिली के स्थानीय सचिव प्रदीप बंसल व काजल मौजूद रही। इस मौके पर डॉ. विजय सिंह, गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव अधिवक्ता राममोहन राय और माता सीता रानी सेवा संस्था की महासचिव पूजा सैनी ने भी महात्मा गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संचालन स्कूल की छात्रा रिया ने कया।
कांग्रेसियों ने किया गांधी को याद
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन किया, इससे वातावरण को और भी भावपूर्ण बना दिया। यह कार्यक्रम गांधीवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। शहरी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि सत्य और अहिंसा के सबसे बड़े उपासक महात्मा गांधी ने देश की नींव मजबूत की है। उनके जीवन व आदर्शों को अपनाकर देश लगातार मजबूती की तरफ है। इस मौके पर जिला महासचिव राजकुमार पाहवा, कुलदीप पूनिया, रामलाल हैप्पी, पप्पी जुनेजा, डीके बजाज, सुरेंद्र शर्मा, बलविंदर माटा, जगदीश वर्मा, चिराग मुटनेजा, बृजेश कौशिक,राजबीर पोड़िया, मिंटू सचदेवा व अंशु नारंग उपस्थित रहे।