फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relief from rain expected after three days.

Panipat News: तीन दिन बाद बारिश से राहत की उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain expected after three days.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। वीरवार सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप निकली तो उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी का अधिक अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, तीन दिन मौसम सामान्य रहने के बाद सोमवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज आंधी के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसके बाद बुधवार को मौसम साफ रहा। इस बीच बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की खपत भी बढ़ रही है, जबकि अघोषित बिजली कटौती लोगों के लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन

वीरवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराना निवासी राजेश और सुरेश ने बताया कि बढ़ती उमस के साथ बिजली के घोषित और अघोषित कट भी बढ़ गए हैं। दिन में कामकाज प्रभावित हो रहा है और रात में बिजली कटने से पर्याप्त नींद नहीं मिल पा रही, जिससे अगले दिन की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उनके अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि सोमवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed