{"_id":"65e4e2829d5db5fee70d587a","slug":"relative-shot-and-killed-the-young-man-panipat-news-c-18-1-knl1010-340423-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिश्तेदार ने गोली मारकर युवक की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिश्तेदार ने गोली मारकर युवक की हत्या की
विज्ञापन
पानीपत। इसराना में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी मृतक का रिश्तेदार बताया जा रहा है । युवक को छाती में गोली मारी गई है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया । मृतक युवक को परिजन गांव स्थित सिवाह निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने इसराना थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि इसराना निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश और उसके रिश्तेदार के लड़के से काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। इस रंजिश में दोनों की कई बार कहा सुनी हो चुकी थी। रविवार को उसने जितेंद्र को मिलने के लिए इसराना बुलाया था। दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। इसी बीच रिश्तेदार के लड़के ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जितेंद्र को गोली दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस दौरान जितेंद्र घायल अवस्था में वहीं तड़पता रहा। वारदात को अंजाम जितेंद्र के खेत में दिया गया। परिजन जितेंद्र को गांव के पास एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बॉक्स
एफएसएल ने जुटाए नमूने
सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने यहां से गोली का खोल बरामद किया है । मृतक युवक के खून के सैंपल यहां से जुटाए हैं। इसराना थाना पुलिस आरोपी की तलाश मेंहै। उसके मोबाइल को ट्रेस किया जा है । पुलिस हत्या के असल कारण जानने का प्रयास कर रही है।