{"_id":"66f2149e01c6c65eca0f3294","slug":"registration-process-started-for-class-9th-and-11th-students-panipat-news-c-244-1-sknl1016-124773-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कक्षा नौवीं व 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कक्षा नौवीं व 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2025 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा संगम पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया पांच सितंबर से प्रक्रिया जारी है। स्कूलों को विलंब शुल्क से बचने के लिए चार अक्तूबर तक छात्रों का विवरण और फीस जमा करानी होगी। यदि स्कूल चार अक्तूबर की समय सीमा से चूक जाते हैं तो वे 2000 रुपये प्रति छात्र के विलंब शुल्क के साथ 15 अक्तूबर तक एलओसी जमा कर सकते हैं। परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी।
वहीं, सीबीएसई ने कक्षा नौवीं और 11वीं के लिए छात्रों के पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण के साथ-साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की सूची जमा करने के संबंध में अभिभावकों को निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशाें में बच्चों के मां-बाप को सूचना दी गई है कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए सही डेटा सबमिशन एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
निर्देशानुसार सीबीएसई ने कक्षा नौवीं व 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है और कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करना शुरू कर दिया है। आधिकारिक निर्देशों में कहा गया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए मुख्य परीक्षाओं के लिए एलओसी जमा होने के बाद कोई विषय सुधार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं के विद्यार्थियों तथा एलओसी जमा करने के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अपना डेटा जांचना जरूरी है। सीबीएसई के सर्कुलर में इस बात पर जोर दिया गया है कि इस प्रोसेस के दौरान हुई गलतियां बाद में विद्यार्थियों और उनके स्कूलों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरना होगा और परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इन पंजीकरणों को संसाधित करने और उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) जमा करने की जिम्मेदारी स्कूलों की है। उन्हें दी गई समय सीमा तक परीक्षा शुल्क भी देना होगा। दृष्टिबाधित छात्रों को शुल्क से छूट दी गई है।
बॉक्स
यह रहेगा पंजीकरण का शेड्यूल
- 9वीं व 11वीं के पंजीकरण (बिना लेट फीस)- 18 सितंबर से 16 अक्तूबर।
- 9वीं व 11वीं के पंजीकरण (लेट फीस)- 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर।
- 10वीं व 12वीं के एलओसी सबमिशन (बिना लेट फीस)- 5 सितंबर से 4 अक्तूबर।
- 10वीं व 12वीं के एलओसी सबमिशन (लेट फीस)- 5 अक्तूबर से 15 अक्तूबर।
बॉक्स
इन बिंदुओं पर ध्यान देना जरूरी
- रजिस्ट्रेशन और एलओसी के लिए जानकारी पर सहमति देते समय सावधान रहें।
- रजिस्ट्रेशन और एलओसी के लिए अपने बच्चे का पूरा डेटा सही ढंग से भरें।
- सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे का नाम, जन्मतिथि और माता-पिता का नाम सही हो और उनके पूरे नाम में लिखा हो. कोई भी संक्षिप्त नाम इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
- यदि आपका बच्चा भविष्य में विदेश जाने की योजना बना रहा है तो सरनेम बहुत जरूरी है, क्योंकि कई देशों में आधिकारिक डॉक्यूमेंट्स में सरनेम दर्ज करना जरूरी होता है।
- जन्मतिथि दोबारा चेक करें और किसी भी मौजूदा पासपोर्ट से उसका वेरिफिकेशन करने पर विचार करें।
- अभिभावक कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विषय चयन करने में सावधानी रखें।
- विषयों को दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की एलओसी पर उचित देखभाल के साथ भरा जाता है क्योंकि मुख्य परीक्षा के लिए एलओसी जमा करने के बाद कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- यह माता-पिता की जिम्मेदारी है कि सबमिट किया गया सारा डेटा सही होना चाहिए।
- एलओसी जमा करने के बाद कोई भी बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वर्जन-
स्कूलों के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी विवरण सही हों क्योंकि उनका उपयोग मार्कशीट और रोल नंबर जैसे आधिकारिक दस्तावेजों में किया जाएगा। किसी भी त्रुटि से सीबीएसई रिकॉर्ड में विसंगतियां हो सकती हैं। छात्रों को यह भी जांचना चाहिए कि सब्जेक्ट कोड सही है, क्योंकि रेजिस्ट्रेशन के बाद बदलाव नहीं किए जा सकते।
- विनीता तोमर, प्रधानाचार्या, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत।