फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Refinery Township Declared Smart City, Panipat

रिफाइनरी टाउनशिप स्मार्ट सिटी घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Refinery Township Declared Smart City, Panipat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत इंडियन ऑयल की टाउनशिप को मिनी स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है। शुक्रवार को सिटी की विभिन्न विशेषताओं को देखने के साथ-साथ विभिन्न सुविधाओं एवं संरचनाओं का उद्घाटन वित्त आयोग के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव ने किया। रिफाइनरी पहुंचने पर सीआईएसएफ ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
पी राघवेंद्र राव ने रिफाइनरी में पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया। इसके बाद उन्होंने सिटी में स्थापित सीसीटीवी की निगरानी के लिए वार रूम, शॉपिंग कांप्लैक्स में फ्री हाई स्पीड वाई-फाई इंटरनेट, एस्टेट ऑफिस में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, पुनर्निर्मित रिफाइनरी अस्पताल भवन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

राव को हरित और स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों और प्रयासों और इंडियनऑयल पीआरपीसी की पहलों के तहत किए जा रहे कार्यों पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिखाया गया। यहां रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि इंडियन ऑयल की टीम मानव जाति की सेवा करने के लिए कार्बन फुट प्रिंट्स को कम करके हरित और स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार के वर्ष 2070 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। इंडियन ऑयल एवं पीआरपीसी अपनी आगामी विभिन्न परियोजनाओं में उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से टू जी और थ्री जी बायो एथेनॉल संयंत्र, विद्युत वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन, हाइड्रोजन और हरित हाइड्रोजन ऊर्जा शामिल हैं। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत सैनी, एमएल धारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed