फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reduced rates of Dahar toll plaza, will be applicable from tomorrow, relief to drivers

Panipat News: डाहर टोल प्लाजा के घटे रेट, कल से होंगे लागू, वाहन चालकों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
Reduced rates of Dahar toll plaza, will be applicable from tomorrow, relief to drivers
पानीपत। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर गांव स्थित टोल प्लाजा की टोल दरों को कम कर दिया। घटे रेट रविवार से लागू होंगे। इससे क्षेत्र के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। अब पानीपत से रोहतक की ओर जाने के लिए लोगों को टोल पर कम शुल्क देना होगा। शुक्रवार रात को रिवाइज रेट जारी किए गए हैं। बता दें कि एनएचएआई ने पानीपत-रोहतक पर टोल शुल्क कम करने के लिए रोहतक के मकड़ौली गांव के टोल पर दरों को कम किया है।
विज्ञापन

कार, जीप व वैन जैसे वाहनों पर एक तरफ के 60 रुपये और दोनों तरफ के 90 रुपये लगेंगे, जबकि पहले उन्हें एक तरफ के 100 और दोनों तरफ के 155 रुपये देने पड़ते थे। इसके अलावा हलके व्यावसायिक वाहन और मिनी बस के पहले 160 रुपये एक तरफ और दोनों तरफ के 235 रुपये लगते थे, जो अब घटकर एक तरफ के सौ रुपये और दोनों तरफ के 150 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

अब तक बस और ट्रक चालकों को 320 रुपये एक तरफ और दोनों तरफ के 480 रुपये देने होते थे, जो अब घटकर एक तरफ के 205 और दोनों तरफ के 310 रुपये किए गए हैं। तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहनों के भी रेट कम किए गए हैं। अब इनके एक तरफ के 225 और दोनों तरफ के 340 रुपये होंगे। इनके अलावा हैवी कंस्ट्रक्शन मशीन, जेसीबी व मल्टी एक्सल के पहले एक तरफ के 490 और दोनों तरफ के 735 रुपये देने होते थे। अब इन वाहनों पर तरफ में 325 और दोनों तरफ के लिए 490 रुपये का टैक्स लगेगा। सबसे ज्यादा बड़े और ओवर साइज व्हीकल के लिए पहले 630 रुपये देने पड़ते थे। अब इनको एक तरफ के लिए 395 और दोनों तरफ के लिए 575 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार-जीप और एलएमवी वाइनों के लिए अब मासिक शुल्क 2045 रुपये, एलसीवी-एलजीवी समेत मिनी बस के लिए 3300, बस-ट्रक के लिए 6910, तीन एक्सल वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए 7540, बड़े व्हीकलों के लिए 10,840 और ओवर साइज व्हीकलों के लिए 13,195 रुपये का मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है।
बता दें कि एक अप्रैल 2022 को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की दरों को बढ़ाया गया था। लोगों ने इसका विरोध किया था। किसानों टोल पर पहुंच गए थे।
डाहर टोल प्लाजा के प्रबंधक अभिषेक ने बताया कि एनएचएआई ने टोल टैक्स के रेट घटाए है इन रेटों को 26 फरवरी से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed