फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Red Cross will get the cradles kept at six places for the unclaimed newborns

लावारिस नवजातों के लिए छह जगहों पर पालने रखवाएगा रेडक्रॉस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Red Cross will get the cradles kept at six places for the unclaimed newborns
पानीपत। अब लावारिस नवजातों के लिए रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से शहर में छह जगहों पर पालने रखवाएं जाएंगे। अगर किसी नवजात का माता-पिता त्याग करते हैं तो उसे इन पालनों में छोड़ा जा सकता है। इन बच्चों के पालन पोषण से लेकर चिकित्सीय मदद तक रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

माताएं या अन्य परिजन किन्हीं कारणों से नवजातों का त्याग करने पर कहीं भी छोड़कर चले जाते हैं, ये शिशु लावारिस हालत में कूड़े के ढेर में मिलते हैं और सही समय पर उनका इलाज भी नहीं हो पाता है। ऐसे बच्चों का पालन पोषण और चिकित्सीय सहायता की व्यवस्था अब जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से की जाएगी। इसके लिए जिले में 6 स्थानों पर पालने रखें जाएंगे।
विज्ञापन

यहां रखवाए जाएंगे पालने
देवी मंदिर, डेरा जोध सचियार गुरुद्वारा, शिव नगर स्थित पुर्नवास केंद्र, रेडक्रॉस सोसायटी, ओपन सेल्टर होम सृष्टि कल्याण समिति और पीएचसी समालखा के बाहर पालने रखवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार देखने में आया है कि सामाजिक या आर्थिक कारणों से बच्चों के पैदा होने पर उन्हें त्याग दिया जाता है। नवजातों को धार्मिक स्थानों या अन्य अज्ञात स्थानों पर छोड़ दिया जाता है। कई बाद उनकी जान भी चली जाती है। ऐसे में रेडक्रॉस की ओर से यह व्यवस्था की जा रही है। - सुशील सारवान, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed