फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Red alert in refinery and Panipat, every suspicious driver is being questioned

रिफाइनरी और पानीपत में रेड अलर्ट, हर संदिग्ध वाहन चालक से हो रही पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Red alert in refinery and Panipat, every suspicious driver is being questioned
पानीपत। नेशनल हाइवे-44 पर पानीपत टोल टैक्स के पास वाहन की चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : Panipat
पानीपत रिफाइनरी जैश के आतंकियों के निशाने पर होने की सूचना के साथ पानीपत पुलिस ज्यादा सतर्क हो गई है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर पानीपत के साथ ही रिफाइनरी क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पानीपत रिफाइनरी प्रबंधन का कहना है कि रिफाइनरी के आतंकियों के निशाने पर होने की जानकारी मिली है। रिफाइनरी में आम दिनों में भी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का कड़ा पहरा रहता है। उधर, पानीपत पुलिस हर संदिग्ध वाहन को रोककर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 20 से अधिक नाके लगाए हैं, जिनसे गुजरने वाले हर वाहन चालक के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। रेड अलर्ट के तहत पुलिस ने सामान्य की अपेक्षा तीन गुना गश्त बढ़ा दी है, पुलिस वाहन लगातार संवेदनशील क्षेत्रों के चक्कर लगा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भी प्रत्येक यात्री की जांच की जा रही है। इसके बाद ही यात्रियों को प्रवेश करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आईडी कार्ड के बावजूद हो रही चेकिंग
सीआईएसएफ की टुकड़ियां 24 घंटे पूरी रिफाइनरी में गश्त में कर रही हैं। अधिकारी हो या कर्मचारी किसी सभी का आईडी कार्ड चेक हो रहा है। उनकी गाड़ियों की भी तलाशी ली जा रही है। आतंकियों द्वारा रिफाइनरी की वीडियो बनाने की सूचना मीडिया के माध्यम से मिल रही है, अधिकारिक तौर पर उनके पास ऐसी कोई निर्देश नहीं आए है।
विज्ञापन

-वीएस रावत, डीजीएम, रिफाइनरी
नाके लगाए गए और गश्त बढ़ाई गई : एसपी
जिले भर में रेड अलर्ट के निर्देश दिए गए हैं। नाकाबंदी कर हर संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। वहीं संवेदनशील इलाकों में थाना और चौकी प्रभारियों को ज्यादातर चक्कर लगाने के निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी
आतंकी साजिश की भनक पर पानीपत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को ज्यादा चौकसी बरतने के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर यात्रियों की चेकिंग करने के बाद ही स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन जीआरपी एसएचओ मंजित सिंह ने बताया कि गश्त तेज कर दी गई है। हर यात्री की सघन चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है।
उधर, एक पुलिसकर्मी के भरोसे ही पूरे पानीपत रोडवेज डिपो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो शनिवार को डिपो में अंदर घूम घूमकर चेकिंग करता रहा। हालांकि स्वतंत्रता दिवस पर भी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है।

किराएदारों से आईडी कार्ड लेने के निर्देश
जिला पुलिस प्रशासन की ओर से हर मकान मालिक, दुकान संचालक, होटल ढाबों के मालिकों को उनके पास काम करने वाले या किराए पर रहने वाले लोगों के आईडी कार्ड अपने पास रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एक कापी संबंधित पुलिस चौकी या थाना में जमा कराने को कहा है, ताकि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा सके।

पानीपत। पानीपत रिफाइनरी के पास तैनात पुलिसकर्मी वाहन की जांच करते हुए ।

पानीपत। पानीपत रिफाइनरी के पास तैनात पुलिसकर्मी वाहन की जांच करते हुए ।- फोटो : Panipat

पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस लोगों के समान की चेकिंग करती हुई।

पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस लोगों के समान की चेकिंग करती हुई।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed