फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Recorded update of 159 in the camp

Panipat News: शिविर में 159 का रिकॉर्ड किया अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Recorded update of 159 in the camp
पानीपत। नगर निगम की ओर से सोमवार को वार्ड 16 की परशुराम धर्मशाला, वार्ड 11 में बबैल रोड की शिव धर्मशाला और वार्ड 26 के हरिनगर और 18 में मुखीजा कॉलोनी में दूसरे दिन का शिविर (कैंप) लगाया। इसमें संपत्तियों के रिकॉर्ड अपडेट करवाने के साथ संपत्ति का स्वयं सत्यापन भी कराया गया।
विज्ञापन

अब तक निगम कुल 441 लोगों की संपत्तियों के रिकॉर्ड को अपडेट करने के साथ कुल 435 की संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करवा चुका है। इसे देखते हुए निगम अधिकारियों ने अब मंगलवार और बुधवार को भी चार वार्डों में इस कैंप को लगाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इनमें मंगलवार और बुधवार को वार्ड एक, 17, 23 और 25 में कैंप लगा संपत्ति कर की त्रुटियों को ठीक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
सबसे ज्यादा नाम, एरिया और कैटेगरी गलत के आ रहे हैं मामले
कैंप के दौरान सबसे ज्यादा नाम, एरिया, मोबाइल नंबर और श्रेणी में परिवर्तन के केस सामने आ रहे हैं। इनमें निगम अधिकारी व कर्मचारी नाम, एरिया, मोबाइल नंबर तो सही कर पा रहे हैं लेकिन श्रेणी और विकास शुल्क सही नहीं हो पा रहा है। श्रेणी बदलवाने के लिए जेई की मौका रिपोर्ट अनिवार्य बता दी जाती है तो विकास शुल्क ठीक करवाने के लिए निगम के डीटीपी और एटीपी समेत भवन निरीक्षक की रिपोर्ट मांगी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
आज और कल यहां लगेंगे कैंप:
नगर निगम मंगलवार और बुधवार को वार्ड एक, 17, 23 और 25 में कैंप लगाने जा रहा है। वार्ड एक में निवर्तमान पार्षद अनीता परूथी के कार्यालय में, वार्ड 17 में संजय कॉलोनी के परशुराम धर्मशाला में, वार्ड 23 की हरिबाग कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में और वार्ड 25 के रामस्वरूप चौक के पास हरिनगर की परशुराम धर्मशाला में कैंप लगाया जाएगा। चारों जगहों पर निगम अधिकारियों ने चार चार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी हैं। कैंप में लोग अपना रिकॉर्ड अपडेट करवाने के साथ अपनी संपत्ति का स्वयं सत्यापन करवा टैक्स में छूट का लाभ उठा सकते हैं।



वर्जन:
कैंपों में लगातार बढ़ते रुझान को देखते हुए आगामी दो दिनों तक चार वार्डों में कैंप लगाए जाएंगे। लोग इनमें अपनी संपत्ति कर की जानकारी दुरुस्त करवाने के साथ टैक्स में छूट का लाभ भी ले सकते हैं। वहीं, संपत्ति का स्वयं सत्यापन करने पर 15 प्रतिशत छूट का अलग से प्रावधान है।
कुलदीप राणा, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed