फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Record made by doing BBA LLB course in 20 years

Panipat News: 20 साल में बीबीए एलएलबी कोर्स कर बनाया रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Record made by doing BBA LLB course in 20 years
समालखा। गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की छात्रा पोमिनी ने 20 साल की आयु में बीबीए एलएलबी कोर्स पूरा कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने छह हजार में से 3940 अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के उपाध्यक्ष निशांत बंसल ने बताया की छात्रा की उपलब्धि पर गर्व है। उनका नाम जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। विद्यालय के डीन डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी और गीता ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. सुभाष मित्तल ने भी छात्रा पोमिनी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। छात्रा पोमिनी ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आशा दीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल समालखा से की है। इसके बाद करहंस में गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में बीबीएलएबी कोर्स में 2018 में एडमिशन लिया, तब उनकी उम्र 15 वर्ष थी। छात्रा ने बताया कि पूरे देश में वह 20 वर्ष की आयु में लॉ कोर्स पास करने वाली पहली छात्रा और सबसे कम उम्र की अधिवक्ता बनी हैं। उनके परिवार में उनके माता, पिता, और वे दो भाई बहन हैं। उनके पिता और उनकी माता स्कूल का संचालन करते हैं और उनके बड़े भाई ने हाल में ही स्नातक पास किया है। पोमिनी ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती हैं। उनको किताब पढ़ना, बैडमिंटन खेलना पसंद है। इस मौके पर विद्यालय की ट्रेनिंग डायरेक्टर डॉ. प्रेरणा डावर, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप सैनी, एडमिन हेड निखिल शाह व सहायक रजिस्ट्रार डॉ. विकास नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed