{"_id":"65e780e210a711fd1c0a1358","slug":"ration-supply-stopped-after-irregularities-were-found-panipat-news-c-244-1-pnp1004-114784-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अनियमितताएं मिलने पर रोकी राशन की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अनियमितताएं मिलने पर रोकी राशन की आपूर्ति
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री उडनदस्ता करनाल की टीम ने मंगलवार को एक साथ तीन राशन डिपो पर कार्रवाई कर राशन वितरण का निरीक्षण किया। इनमें से एक राशन डिपो पर अनियमितताएं मिलने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपो होल्डर की आपूर्ति को निलंबित कर दिया गया है। डिपो धारक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। डिपो धारक पर अब विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा बाकी दो डिपो पर राशन वितरण सही मिला।
सबसे पहले सीएम फ्लाइंग की टीम मतलौडा की पुरानी मंडी स्थित डिपो धारक सुभाष चंद की राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंची। भौतिक जांच के दौरान डिपो मे ऑनलाइन रिकार्ड अनुसार 459 किलोग्राम गेहूूं पूरा पाया गया। यहां कोई अनियमितता नहीं मिली। इसके बाद टीम मतलौडा के कवी रोड पर अजय कुमार के डिपो पर पहुंची। भौतिक जांच में डिपो में ऑनलाइन रिकार्ड अनुसार 218.930 किलोग्राम बाजरा और 133.500 किलोग्राम गेहूं ज्यादा मिला। जिसका डिपो धारक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इन अनियमितताओं की जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने शिकायत पत्र लिखकर खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को फोन पर व्हाट्सएप से भेज दी। जिस पर खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने तुंरत प्रभाव से डिपो होल्डर अजय कुमार की सप्लाई को तुंरत प्रभाव से निलंबित कर उसके खिलाफ नोटिस जारी करके जवाब मांगने के आदेश दिए है।। उसके बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई अमल मेंं लाई जाएगी।
इसके बाद टीम ने छिछड़ाना गांव में डिपो धारक किरण के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। यहां डिपो पर ताला लगा मिला तो डिपो धारक किरण के पति जयकरण ने फोन पर जयपाल की मौजूदगी में जांच करवाने की बात कही। भौतिक जांच के दौरान डिपो धारक ने फोन पर बताया कि उसे फरवरी माह में 3830 किलोग्राम गेहूं प्राप्त हुआ था जिसमे से 522 किलोग्राम गेहूं बांटा जा चुका है। इसके अतिरिक्त 3975 किलोग्राम गेहूं मार्च में प्राप्त हुआ है। जिसकी कांटा पर्ची वाटस एप से भेजी गई। इस प्रकार डिपो पर कुल 7283 किलोग्राम गेहूं बकाया है। जबकि ऑनलाइन रिकार्ड अनुसार डिपो पर 3159 किलोग्राम गेहूं होना चाहिए था। अतिरिक्त 4124 किलोग्राम गेहूं पीओएस मशीन में अपडेट होना बकाया है जोकि परिमंडल कार्यालय द्वारा 08 मार्च के बाद अपडेट किया जाता है। जांच के दौरान कोई भी अनियमितता होनी नहीं पाई गई।इस कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग से उप निरीक्षक राज सिंह, उपनिरीक्षक जसबीर, गुप्तचर इकाई से प्रवीन, खाद्य एंव पूर्ति विभाग से निरीक्षक रिंकी हुड्डा व उप निरीक्षक रवि कुमार की संयुक्त टीम शामिल रही।