{"_id":"6179b296190749724b18c28f","slug":"rasgulla-factory-raided-in-indra-vihar-colony-4-samples-filled-panipat-news-knl87909998","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रा विहार कॉलोनी में रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा, 4 सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रा विहार कॉलोनी में रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा, 4 सैंपल भरे
विज्ञापन
Rasgulla factory raided in Indra Vihar Colony, 4 samples filled
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत । मुख्यमंत्री उड़नदस्ते एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दिवाली से पहले मिलावटी मिठाइयों पर रोक लगाने की दिशा में काम कर रही है। पिछले तीन दिन में ये टीमें चार स्थानों पर छापामारी कर चुकी है। मंगलवार को टीम इंद्रा विहार कॉलोनी पहुंची, यहां पर रसगुल्ला फैक्टरी से रसगुल्ले, गुलाब जामुन, खोया और पनीर के सैंपल लिए और जांच के लिए पंचकूला लैब में भेजे।
टीम ने इंद्रा विहार कॉलोनी में राजेश मिठाई भंडार फैक्टरी पर छापा मारा है। इस रसगुल्ला फैक्टरी से कुल 4 सैंपल भरे गए हैं। इसमें रसगुल्ला, गुलाब जामुन, खोया और पनीर के सैंपल भरे गए हैं। छापामारी के बाद अन्य व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई दुकानदार अपनी मिठाइयों की दुकान बंद कर भाग गए।
अब सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के जिला अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि उड़नदस्ता के साथ मिलकर उनकी टीम ने इंद्रा विहार कॉलोनी की राजेश मिठाई भंडार से कुल 4 सैंपल भरे हैं। 15 दिन में रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। त्योहारी सीजन में खाने-पीने के सामानों में मिलावट खोरी रोकने के लिए टीम जगह-जगह छापामारी कर रही है। बुधवार को पानीपत में भी उड़न दस्ते ने दिवाली से पहले दूसरी छापामार कार्रवाई की है।