फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape accused threatened victim and lawyer with jail

Panipat News: दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता व वकील को दी जेल से धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 03:31 AM IST
विज्ञापन
Rape accused threatened victim and lawyer with jail
पानीपत। सिवाह जेल से दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की मां को फोन कर आत्महत्या करने की धमकी दी है। आरोपी ने कहा है कि अगर उसकी जमानत नहीं कराई और उसके खिलाफ कोर्ट में बयान दिए तो वह सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लेगा। आरोपी ने इस केस की पैरवी कर रहे वकील को भी जान से मारने की धमकी दी है। वकील का आरोप है कि जेल से उसे लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन

किला थाना पुलिस प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले में जेल में बंद आरोपी व उसके दोस्त पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में दानिश नाम का युवक रहता था। उसने पिस्तौल के बल पर उसकी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो बना ली। उन्होंने अक्तूबर 2022 में अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। आरोपी दानिश ने उनके होने वाले दामाद के पास भी उसकी बेटी की अश्लील वीडियो भेजकर उनका रिश्ता तुड़वाने का प्रयास किया था। उन्होंने इसकी किला थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दानिश पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब पांच माह से दानिश जेल में है। दानिश ने बृहस्पतिवार को उनके पास फोन किया और कहा कि वह पांच माह से जेल में है। अगर उसकी जल्द जमानत नहीं करवाई तो वो वकील और उसके परिवार के सदस्यों के नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लेगा। आरोपी अब उन पर गवाही न देने का भी दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स
जेल से धमकी पर खड़े किए सवाल
केस की पैरवी कर रहे वकील एवं कानूनी सलाहकार डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी दानिश उसको जेल से लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। बृहस्पतिवार को रिंकू यादव ने दानिश की अपने फोन पर पीड़िता की मां से बात कराई थी। जब उसने उसी नंबर पर फोन किया तो रिंकू यादव ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसको जेल से ही धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed