फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ransom was demanded from jewelers from her mobile to implicate the husband of female friend, arrested

महिला मित्र के पति को फंसाने के लिए उसके मोबाइल से जैवलर्स से मांगी थी फिरौती, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Ransom was demanded from jewelers from her mobile to implicate the husband of female friend, arrested
पानीपत। दलबीर नगर के ज्वैलर्स से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले युवक को किला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी महिला मित्र के पति को फंसाने के लिए उसके मोबाइल से ज्वैलर्स से फिरौती मांगी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दलबीर नगर निवासी रवि वर्मा पुत्र धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास सात अक्तूबर को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उससे दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पैसे न देने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 12 अक्तूबर को दोबारा उसी नंबर से कॉल आई। इस बार कॉल उसकी पत्नी ने उठाई। कॉल करने वाले ने उसके पति को कहा कि अपने पति को कह दो कि दो लाख रुपये दे दे नहीं तो जान से मार देंगे। इस संबंध में रवि वर्मा ने किला थाना पुलिस में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने साइबर सैल की मदद से नंबर को ट्रेस किया और बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दलबीर नगर कॉलोनी निवासी रवि पुत्र महावीर के रूप में हुई है। रवि ने पूछताछ में बताया कि उसका पानीपत की एक कॉलोनी निवासी युवती के साथ कई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने थाना किला क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ गत दिनों घर से भागकर शादी कर ली। दोनों को घर से भागने से वो दुखी थी। जिसने उन्हें भागने में इनकी मदद की थी। उस युवक के पास उसकी प्रेमिका के पति का मोबाइल रह गया था। इस बारे में उसको पता चल गया था। उसने उस युवक से वो मोबाइल ले लिया और उसके पति को फंसाने के लिए एक साजिश रची थी। इसलिए उसके मोबाइल नंबर से ज्वैलर्स को कॉल कर फिरौती मांगी थी, ताकि पुलिस उसके पति को पकड़ ले। पुलिस ने नंबर के जरिए इन्हें ट्रेस करती रही और बृहस्पतिवार को रवि हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed