फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ransom, 20 lakh

बदमाशों ने किया जमींदार का अपहरण, 20 लाख की फिरौती ले छोड़ा

Sun, 14 Jul 2019 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ransom, 20 lakh
पानीपत। नरेश अग्घी । - फोटो : panipat
गांव सौदापुर के पास से शुक्रवार की देर रात कार सवार पांच युवकों ने कार सवार जमींदार 55 वर्षीय नरेश अग्धी का कार समेत अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने नरेश को छोड़ने की एवज में उसके पुत्र से 20 लाख रुपये की फिरौती सोनीपत के गांव मुरथल के पास से वसूल की। फिरौती वसूलने के बाद शनिवार तड़के नरेश को सोनीपत के गांव रेवली के पास छोड़ा। इस वारदात के बाद से जमींदार नरेश सहमे हुए हैं वहीं उनके परिजन भी डरे हैं। शनिवार की दोपहर को परिजनों ने वारदात की जानकारी पानीपत पुलिस को दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मॉडल टाउन निवासी नरेश की गांव सौदापुर के रकबे में खेती की जमीन है। खेत में धान रोपाई का कार्य चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे नरेश के पास फोन आया कि उनका ट्रैक्टर खराब हो गया। नरेश सवा आठ बजे के करीब अपनी रेंज रोवर कार में सवार होकर खेत के लिए रवाना हुए। गांव सौदापुर के पास पहुंचते ही एक आई-20 कार ने उनके वाहन को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। ओवरटेक करते ही कार से पांच बदमाश उतरे और हथियारों के बल पर नरेश का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने नरेश को अपनी कार में बैठा लिया और उनकी कार को एक बदमाश साथ लेकर चलने लगा। अपहरणकर्ताओं ने नरेश के साथ मारपीट की और उनके मोबाइल से उनके पुत्र चिराग को कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बदमाशों ने चिराग को चेतावनी दी कि यदि फिरौती नहीं दी तो नरेश की हत्या कर दी जाएगी। पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वकील बेटा चिराग पलभर में पूरे मामले को भांप गया, जबकि अपहरणकर्ताओं ने चिराग को चेतावनी दी कि उस पर भी उनकी नजर है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी तो नरेश की हत्या कर दी जाएगी। पिता की सलामती के लिए चिराग ने अपने रिश्तेदारों, आस-पड़ोसियों, दोस्तों, परिजनों से 20 लाख रुपये की रकम एकत्र की। अपहरणकर्ताओं ने चिराग को फिरौती की रकम लेकर सोनीपत के गांव मुरथल के पास बुलाया। जहां पर सुनसान जगह रुपयों से भरा बैग रखवा कर उसे गांव रेवली के पास भेजा। जहां उसके पिता नरेश घायल अवस्था में मिले व थोड़ी दूरी पर ही नरेश की कार खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed