फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ranchi's model first in science exhibition

Panipat News: विज्ञान प्रदर्शनी में राची का मॉडल प्रथम

Fri, 29 Aug 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ranchi's model first in science exhibition
पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करती बीईओ अनिता गर्ग व प्राचार्य अशोक कुमार। संवाद - फोटो : mathura
-राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में वीरवार को खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्राची ने नवीकरणीय सामग्री विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही द्वितीय स्थान पर रही निधि ने ग्लोबल वार्मिंग विषय में सभी को मॉडल की जानकारी दी। तृतीय स्थान पर जिज्ञासा विषय वर्षा जल संचयन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना एवं सांत्वना पुरस्कार तमन्ना विशेष सौर ऊर्जा अप्रवासन राजकीय कन्या हाई स्कूल अहर गांव रहा।

कार्यक्रम की देखरेख करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अनीता गर्ग ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य अशोक कुमार ने किया। प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में प्राध्यापक संदीप, अजय कुमार, राकेश मिश्रा एवं एमएस खन्ना शामिल रहे। उन्होंने खंड स्तर पर भागीदारी करने वाली टीमों का निरीक्षण कर टीमों का चयन किया। खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन में प्राचार्य अशोक कुमार, सुकरमपाल, विजय सिंह, अमित दलाल, सुनील कुमार का सहयोग रहा। अनीता गर्ग ने कहा कि विज्ञान में भविष्य है। विद्यार्थियों को विज्ञान में आगे आना चाहिए। पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। विज्ञान में पर्यावरण प्रदूषण का रास्ता है। विद्यार्थियों को पर्यावरण प्रदूषण में अपना सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed