फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ramlila begins with Ganpati worship

समालखा: श्री आदर्श मित्र ड्रामाटिक क्लब की रामलीला का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins with Ganpati worship
समालखा। रामलीला ही एक ऐसा मंच है, जहां युवा अपने अंदर छिपे कलाकार को दिखा सकते हैं। अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने रख सकते हैं। युवाओं को रामलीला मंचन की तरफ प्रेरित होना चाहिए। जहां रामायण से जुड़े हर पात्र को समझने का मौका मिलता है। समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने सोमवार को रेलवे रोड पर श्री आदर्श मित्र ड्रामाटिक क्लब की रामलीला के शुभारंभ अवसर पर यह बातें कही।
विज्ञापन

विधायक ने रिबन काटकर रामलीला का शुभारंभ किया और गणेश की पूजा कर उनकी आरती उतारी। विधायक ने कहा कि आज 2019 के चुनाव की याद आ गई, जब चुनाव से कुछ समय पहले ही इसी क्लब के सदस्यों ने उन्हें खुली जीप में बैठाकर दशहरे वाले दिन मुख्य अतिथि के तौर पर दशहरा ग्राउंड लाया था। दशहरा के मौके पर अपने हलके के लोगों के बीच बोलने का मौका मिला था। दशहरा के कुछ महीने बाद ही चुनाव हुआ और वह श्रीराम के आशीर्वाद से विधायक बने। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, खासकर युवाओं को। विधायक ने कहा कि समालखा में रुके हुए विकास कार्यों को जल्द ही पूरा करवाया जाएगा। क्लब के प्रधान अनिल बंसल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रामलीला करने का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को श्रीराम के जीवन चरित्र के बारे में बताना है। इस अवसर पर राधेश्याम जिंदल, सर्वजीत बंसल शक्ति धीमान, संजय घावरी, रविंदर धीमान, केशव मित्तल, डॉ. रविंदर, अश्वनी धीमान, महेश, अन्नू व नरेश पांचाल, अनिल छोक्कर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed