{"_id":"66cc53531d7eb642e20de059","slug":"ramesh-mata-became-head-and-suraj-dureja-became-chairman-in-the-new-executive-of-dussehra-committee-panipat-news-c-244-1-pnp1001-123249-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दशहरा कमेटी की नई कार्यकारिणी में रमेश माटा प्रधान और सूरज दुरेजा बने चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दशहरा कमेटी की नई कार्यकारिणी में रमेश माटा प्रधान और सूरज दुरेजा बने चेयरमैन
विज्ञापन
पानीपत। दशहरा कमेटी सनौली रोड इस बार भी जिमखाना क्लब के सामने सेक्टर-25 में दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इसमें रावण के कुनबे के करीब 70 फीट के पुतले बनाए जाएंगे। इसमें प्रशासन और पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। इसको लेकर नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें युवाओं की भागीदारी ज्यादा रखी है।
दशहरा कमेटी सनौली रोड की इसको लेकर सामान्य बैठक रविवार का सेक्टर-25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी बनाने के साथ दशहरा पर्व की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई। बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के पावन पाठ से की। तत्पश्चात नवनियुक्त प्रधान रमेश माटा ने कार्यकारिणी की घोषणा की अबकी बार कार्यकारिणी में युवाओं का प्रतिशत बढ़ा है। इस बार आधे से अधिक युवाओं को कार्यकारिणी में मौका दिया गया है। इसके साथ सभा के वरिष्ठ सदस्यों को भी शामिल किया है। जोश और अनुभव को बराबर का स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त दशहरा पर्व की तैयारियों की चर्चा की। माटा ने कहा कि दशहरा पर्व हर बार की तरह इस बार भी जिमखाना के सामने दिनांक 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सड़क और सफाई के लिए प्रशासन से मिलने के लिए दशहरा कमेटी द्वारा सब कमेटी का भी गठन किया जाएगा। जो कि विभिन्न अधिकारियों से मिलकर समस्याओं को हल करवाने का प्रयास करेगी। सूरज दुरेजा ने कहा कि कार्यकारिणी के सभी सदस्य मिलकर दशहरा कमेटी के कार्यों को और आगे बढ़ाने का तन मन धन से प्रयास करेंगे। कमेटी में प्रवीण रेवड़ी, साहिल वशिष्ठ और मेहुल परूथी को शामिल किया गया। इनसे साथ ही पुरुषोत्तम शर्मा, वीरेंद्र सोनी, वेद बांगा व कैलाश नारंग ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर फतेहचंद गुलाटी, पवन जुनेजा, मोहित आहुजा, धीरज बांगा, सागर रेवड़ी, पंकज आहुजा, विजय चौधरी, तरुण धमीजा व दर्शन लाल रामदेव उपस्थित रहे।
इनको सौंपी जिम्मेदाी
दशहरा कमेटी के संरक्षक वीरेंद्र सोनी, पुरुषोत्तम शर्मा, हरबंस लाल अरोड़ा, रमेश चुघ, अशोक नारंग व प्रीतम गुलाटी को बनाया है। चेयरमैन सूरज दुरेजा, वरिष्ठ उपप्रधान तिलक राज छाबड़ा, उपप्रधान बसंत लाल रामदेव, जोगिंद्रपाल, रमेश चुघ, जयदयाल तनेजा, किशन लाल शर्मा व सूरज बरेजा, मार्गदर्शक मंडल में कृष्ण गोपाल सेठी, गजेंद्र सलूजा, कृष्ण रेवड़ी व चुन्नी लाल चुघ, वरिष्ठ महासचिव शाम सुंदर बतरा, महासचिव चिमन सेठी, सचिव रमन पाहवा, अमित तनेजा, कोषाध्यक्ष किशोर अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जुनेजा, लेखानिरीक्षक महेंद्र पसरीचा, मुख्य संयोजक लीला कृष्ण भाटिया, संयोजक दीनानाथ व युद्धवीर रेवड़ी और महाप्रबंधक कैलाश नारंग, पंकज सेठी व कृष्णलाल वधवा को बनाया है।