फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ramesh kumar murder case pnaipat

शूज कारोबारी की हत्या कर जूतों के डिब्बों में छिपाकर बाहर लाए थे हथियार, दुकान के पीछे गली में खून से लतपथ मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ramesh kumar murder case pnaipat
सनौली रोड स्थित बंटी चप्पल स्टोर मालिक की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। सनौली रोड शॉप वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान और स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी के बाद अब दूसरा आरोपी भी दुकान भी पिछली गली में बाइक से भागता दिखा है। उन्होंने बताया कि दूसरा आरोपी दुकान से दो जूतों के डिब्बे लेकर बाहर निकला और पिछली गली में जाकर बाइक के पास उनको फेंक दिया और उन डिब्बों से कुछ हथियार निकालेे थे, जिनको बाइक में डालकर मौके से फरार हो गया था। दोनों डिब्बों पर खून लगा हुआ था, जिनको पुलिस ने अपनी कब्जे में लिया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है, अभी तक केस ब्लैंक है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार रात साढ़े आठ से पौने 10 बजे के बीच रमेश कुमार(52) निवासी वार्ड-9 की बदमाशों ने लूट के मकसद से 13 बार तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। मृतक कारोबारी रमेश का 30 सालों से सनौली रोड पर बंटी चप्पल स्टोर के नाम से काम था। रात साढे़ आठ बजे उनके पास पानीपत शूज एसोसिएशन के प्रधान भारत भूषण आए थे, जो रमेश से जूते चप्पलों के ढाई हजार रुपये लेकर गए थे। उस समय रमेश के पास एक महिला और एक युवक बैठे थे। रात पौने 10 बजे संजय बर्तन स्टोर के मालिक संजय दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था, उसने रमेश को दुकान में ना पाकर आवाज लगाई, लेकिन रमेश का कोई जवाब नहीं आया, जिसके बाद संजय ने अन्य दुकानदार सतनाम तनेजा को बुलाया। रमेश नारंग के भांजे तरूण को फोन कर मौके पर बुलाया। तीनों ने मिलकर दुकान की छानबीन की, लेकिन जब नहीं मिला तो वह दुकान की पहली मंजिल पर पहुंचे, जहां पर कारोबारी का खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन

स्थानीय चार दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरे लगवाने के दिए आर्डर
सनौली रोड शॉप वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुनिल चावला ने बताया कि इस वारदात के बाद आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। सभी दुकानदारों में भय बना हुआ है। वहीं, इसी के चलते तीन दुकान दार खालसा गारमेंट, प्रेम जर्नल स्टोर और एसोसिएशन सचिव हरिश सलूजा ने कैमरों के आर्डर दे दिए है। तीनों ने मिलकर कुल 15 से 20 कैमरों के आर्डर दिए है, ताकि सावधानी बरती जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में न हो ऐसी घटना इस प्रकार वीरवार को करेंगे संयुक्त व्यापार मंडल के साथ बैठक
प्रधान सुनिल चावला ने बताया कि मंगलवार को शूज कारोबारी रमेश नारंग की रस्म क्रिया की गई। वहीं उन्होंने फैसला किया कि भविष्य में इस प्रकार की वारदात ना हो इस पर किस प्रकार सावधानी बरती जा सकती है। इसी विषय पर वह वीरवार को पूरे संयुक्त व्यापार मंडल के साथ बैठक करेंगे और चर्चा करेंगे।
पुलिस की तरफ से तफ्तीश जारी है, संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतीश वत्स, डीएसपी, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed