फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ramadan arrives in February after 36 years, fasting begins today

Panipat News: रमजान 36 साल बाद फरवरी में आया, आज से शुरू होंगे रोजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ramadan arrives in February after 36 years, fasting begins today
पानीपत ​स्थित इदगाह। संवाद
पानीपत। रमजान का पवित्र महीना 36 साल बाद फरवरी महीने में आया है। इस बार वीरवार 19 फरवरी वीरवार को रोजे शुरू होंगे। दरगाह से लेकर बाजार और घरों में तैयारी पूरी कर ली हैं। बाजार में दिनभर खरीदारी चली। रोजे के अगले दिन ही इस बार जुमा होगा। दरगाह और मस्जिद में जुमा की नमाज के लिए तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

रमजान का पवित्र महीना हर साल एक बार आता है। लोग पूरा एक महीने रोजे रखते हैं और दिन में समय पानी तक नहीं पीते। वे सुबह शहरी से पहले ही खाते पीते हैं और शाम को इफ्तार के बाद ही खाना या पीना करते हैं। बच्चों व बड़ों के साथ महिलाएं भी रोजे रखतीं हैं, इसके लिए पिछले कई दिन से खरीदारी चल रही है। समुदाय के लोग बाजार से सेवइयां और मेवे के साथ अन्य खाद्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं, इसके अलावा पवित्र महीने में दान के लिए भी तैयारी करते हैं। कलंदर दरगाह के सूफी हमजा ने बताया कि रमजान 19 फरवरी को शुरू होगा। इस दौरान लोग दरगाह व घरों में भी नमाज अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन



गुनाह छोड़ इबादत करें
ईदगाह कॉलोनी स्थित दरगाह ईदगाह के मौलाना सादिक ने बताया कि रमजान पवित्र माह होता है। लोगों को अपने गुनाहों को छोड़कर अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। यह महीना सब्र का है। लोगों की ज्यादा से ज्यादा भलाई के कार्य करने चाहिए और बुराइयों को खुद से रोकें। पहला रोजा वीरवार को होगा। रोजेदारों को तड़के ही स्नान कर नमाज अता कर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए। रोजेदारों को शहरी और इफ्तार के समय का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वीरवार को इफ्तार का समय सायं 6:18 बजे और शुक्रवार को सहरी 5:33 बजे होगी। इस बार पहला जुमा 20 फरवरी शुक्रवार को होगा। ईदगाह में जुमे की नमाज दोपहर बाद एक बजे होगी, इसकी तैयारी पूरी कर ली हैं।

पानीपत स्थित इदगाह। संवाद

पानीपत स्थित इदगाह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed