फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ram name echoes in the city

Panipat News: राम नाम की शहर में गूंज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Ram name echoes in the city
पानीपत। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे, राम आएंगे आएंगे, राम आएंगे...,श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने मेरे सीने में..., हर घर में अब एक ही नाम जय श्रीराम.... और हमारे साथ श्री रघुनाथ तो, किस बात की चिंता, शरण में रख दिया जब माथ तो, किस बात की चिंता। समेत श्रीराम के भजनों पर औद्योगिक नगरी गूंज उठी।
विज्ञापन

रविवार को मौका रहा रामनवमी का। रामनवमी पर शहर समेत जिलेभर में विभिन्न आयोजन में लोगों ने श्रीराम के जमकर जयकारे लगाए। वार्ड-7 स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम का दूध, दही व शहद के साथ अभिषेक किया।
विज्ञापन



श्री भीम गोड़ा सनौली रोड में रामनवमी पर कार्यक्रम किया गया। गीत व भजनों के साथ श्रीराम जन्मोत्सव मनाया। भजन गायक वेद कमल ने संगत को निहाल कर दिया। स्वामी दयानंद सरस्वती मुरथल वाले ने कहा कि भगवान श्रीराम पुरुषोत्तम कहा गया है। उन्होंने अपने पिता के वचन को पूरा करने के लिए 14 वर्ष का वनवास लिया था और राजपाट त्याग दिया था। प्रत्येक व्यक्ति को श्रीराम के चरित्र को जीवन में अपनाना चाहिए। राम के आदर्श को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

दूध, दही व शहद से किया अभिषेक
अमर भवन चौक स्थित श्रीराम मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम का दूध, दही व शहद से अभिषेक किया। यह अभिषेक पूरे वर्ष में केवल एक दिन रामनवमी के दिन किया जाता है। पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित ओमदत्त शर्मा, पंडित हिमांशु शर्मा व रमेश शास्त्री ने अभिषेक कराया। स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज मुरथल वाले और महंत ब्रह्मऋषि नाथ ने अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यातिथि अंबर टुटेजा ने भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लिया।


बॉक्स
श्रीराम के जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा
युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसाइटी द्वारा मॉडल टाउन में श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। मॉडल टाउन स्थित कोहली मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, भाजपा नेता गजेंद्र सलूजा, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट व पार्षद तरुण गांधी ने शोभायात्रा को रवाना किया। मंदिर से शुरू शोभायात्रा रामलाल चौक, गोल मार्किट, लाल टंकी मार्किट, गुरुद्वारा श्रीगुरु रामदास सिंह सभा, श्री सनातन धर्म मंदिर, आर्य समाज मंदिर, स्टेडियम रोड, अनेजा पेट्रोल पंप व असंध रोड से होते हुए नेताजी सुभाष मार्किट पर संपन्न हुई। इस अवसर पर बलविंद्र सिंह, नरेश पपरेजा, अनुज गोयल, अशोक बठला व संयम बठला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed