{"_id":"5803aaae4f1c1b6e522934f0","slug":"rajkumar-saini-attack-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याही नहीं केमिकल से किया हमला: सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याही नहीं केमिकल से किया हमला: सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 16 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
पानीपत। सेक्टर 25 में फतेह सिंह सैनी की रस्म क्रिया में पहुंचे सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र में उन पर स्याही से नहीं बल्कि केमिकल से हमला किया गया है। हमला पहले से सुनियोजित था। उन्हें इसका पहले से अंदेशा था। सरकार ने उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरती है। वह सरकार से कई बार सुरक्षा को दुरुस्त करने की मांग करते रहे हैं। वह इस प्रकार से हमलों से घबराने वाले नहीं है।
रविवार को कुरुक्षेत्र के सांसद रामकुमार सैनी सेक्टर 25 में फतेह सिंह सैनी की रस्म क्रिया में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान रस्म क्रिया में भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। कुरुक्षेत्र में धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उन पर फेंकी गई स्याही के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए रामकुमार सैनी ने कहा कि उन पर स्याही से नहीं बल्कि केमिकल से हमला किया गया है। केमिकल से उनके शरीर पर असर पड़ा है। यह हमला उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया। उन्हें इस हमले का पहले से अंदेशा था। ऐसे हमले कर विरोधी उनके कदम रोकना चाहते है। उन्हें पहले से ऐसे हमले का अंदेशा था। उन्होंने हमले के बाद सरकार को भी आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में जिस धर्मशाला में कार्यक्रम था, सरकार द्वारा वहां किसी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। धर्मशाला में मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच नहीं की गई। धर्मशाला में पुलिस कर्मियों की तैनाती नहीं की गई। सरकार ने उनकी सुरक्षा में लापरवाही बरती है। सरकार उन्हें कुरुक्षेत्र से बाहर जाने पर तो सुरक्षा देती है, लेकिन कुरुक्षेत्र में उन्हें सुरक्षा नहीं दी जाती। वह कई बार सीएम को लिखित में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग करते रहे हैं, लेकिन सीएम ने उनकी शिकायत को हमेशा हल्के में लिया है। इस मौके पर भारी संख्या में सांसद राजकुमार सैनी के समर्थक मौजूद रहे।