फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   raining, after, fog, cloud, impty, bloud

बारिश और बादल छाने के बाद खिली धूप, ठंड ने हिलाया खूब

Tue, 10 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Tue, 10 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
raining, after, fog, cloud, impty, bloud
fog - फोटो : पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। तेज बारिश और ओले गिरने के बाद एक दिन आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन सोमवार को तीसरे दिन धूप खिली। इससे लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह और शाम के वक्त ठंड अधिक होने से लोग अंदर तक हिल गए। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे में ठंड बरकरार रहने की संभावना जताई है।
क्षेत्र में सोमवार सुबह एकबार के लिए आसमान में घनी धुंध छा गई। लोगों को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद धूप खिलनी तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। दिनभर धूप निकलने से लोग मौसम का आनंद उठाते रहे। शाम को सूरज ढलते ही ठंड ने फिर से लोगों को अपने आगोश में ले लिया। इसके बाद न्यूनतम तापमान गिरता चला गया। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ने गई है। लोग समय से पहले अपने सुरक्षित स्थानों और गर्म कपड़ों में दुबक गए। मौसम विशेषज्ञों की माने तो सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। अगले चौबीस घंटे में तापमान और गिर सकता है।
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही सताने लगी सर्दी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत सरकारी और निजी स्कूल शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को खुल गए। अधिकारी और स्कूल प्रमुख सर्दी के चलते छुट्टी को लेकर संशय में रहे। कई स्कूल प्रमुख छुट्टी और स्कूल खुलने की जानकारी को लेकर अधिकारियों से संपर्क करते रहे। ऐसे में सरकारी स्कूलों में पहले दिन अपेक्षाकृत पढ़ाई नहीं हो सकी। सरकारी स्कूलों में सबसे ज्यादा परेशानी दो शिफ्ट में आने वाले विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed