फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rainfall 30 percent below normal this time.

Panipat News: छात्र आंदोलन के समर्थन में रात्रि कार्यक्रम आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Rainfall 30 percent below normal this time.
पानीपत। सीटू जिला कार्यालय गीता कॉलोनी स्थित क्रांतिकारी शिव वर्मा स्मारक भवन में छात्र आंदोलन के समर्थन में जनता के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त बैठक की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 24 जुलाई को छात्र संगठनों द्वारा देश में छात्र हड़ताल का ऐलान किया गया है। आंदोलन के समर्थन में देश में 24 जुलाई को रात जागे -देश जगाओ के अभियान के तहत सभी जिला मुख्यालयों पर रात्रि कार्यक्रम किए जाएंगे। इस दौरान पानीपत में रात्रि कार्यक्रम संविधान चौक पर किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य उप प्रधान दरियाव सिंह कश्यप और सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने बताया कि सभी संगठनों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए दिल्ली जंतर मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन पर लाठी चार्ज की आलोचना की है और सभी संगठनों द्वारा आंदोलन का समर्थन किया जाएगा। इसके लिए रात्रि कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, सह सचिव एसए खान, हरियाणा किसान सभा के जिला प्रधान सेवा सिंह मलिक, सीटू जिला के सह-संयोजक जय भगवान, एटक जिला प्रधान पवन सैनी एडवोकेट, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला प्रधान पायल उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed