फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rain water not removed from ROB even after 15 days

Panipat News: आरओबी से 15 दिन बाद भी नहीं निकाला गया बारिश का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Rain water not removed from ROB even after 15 days
पानीपत। अधिकारियों की लापरवाही के चलते असंध रोड अंडरपास का पांच करोड़ का प्रोजेक्ट मूर्त रूप में आने के बाद भी परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां 11 मई को आई तेज बारिश का पानी आरओबी की एक लेन में भरा हुआ है। ऐसे में वाहन चालक एक ही लेन से आवाजाही कर रहे हैं। इससे कई बार एक लेन में दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नगर निगम और रेल अधिकारी 15 दिन बाद भी पानी की निकासी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि ठेकेदार लोहे का शेड लगाने का काम लगातार कर रहा है। निगम अधिकारी पानी तक की निकासी नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

जिले में 11 मई को तेज बारिश में सैकड़ों खंभे गिरने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी, वहीं असंध रोड रेलवे अंडरपास की एक लेन में पानी जमा हो गया था। उस समय पानी घुटनों तक जमा था। नगर निगम अधिकारियों ने पानी निकासी की जहमत नहीं उठाई। ऐसे में 15 दिन बाद आज भी अंडरपास में पानी जमा है। अब यहां आधे से पौना फीट तक पानी जमा है। जमा पानी में बदबू आने लगी है। ऐसे में वाहन चालकों को दूसरी लेन से भी मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

असंध रोड रेलवे अंडरपास पर पांच करोड़ रुपये की लागत आई है। नगर निगम ने रेलवे के साथ मिलकर प्रोजेक्ट को तैयार किया था। इसको दो लेन बनाया गया था। इसके खुलने के बाद कुछ राहत तो मिली थी, लेकिन अब पानी निकासी न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं गोहाना रोड समेत तीन अंडरपास निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed