फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rain, panipat, haryana

शनिवार को लगी सावन की झड़ी

Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 30 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rain, panipat, haryana
बारिश - फोटो : पानीपत
पानीपत। सावन में बारिश की झड़ी से लोगों के चेहरों पर रौनक छा गई है। शनिवार को भी सुबह बूंदाबांदी के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रहे। जिले में शनिवार को दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


जिले में शनिवार सुबह करीब आधे घंटे की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दिन में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। शहर वासी नीरज, अंकुश, प्रवीन, दिव्य और रहमत ने बताया कि कई दिनों रुक-रूककर बारिश हो रही है। इससे गर्मी और उमस से बहुत राहत मिली है। किसान देवेंद्र, अमित, चांद, दलबीर ने बताया कि बारिश से धान की फसल हो लाभ हुआ है।
विज्ञापन


शिव भक्तों को बारिश से राहत
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिव भक्तों को सावन में लगी बारिश की झड़ी से राहत मिली है। हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहे राममेहर ने बताया कि वह पांच साल से कावड़ लेकर आ रहे हैं। कई दिन से हो रही बारिश से कांवड़ियों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान रहा 30 डिग्री
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में दो एमएम बारिश दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.6 तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तेज बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed