{"_id":"67b7908f1a6b65e45d0fba69","slug":"rain-and-hailstorm-power-failure-in-half-the-city-panipat-news-c-244-1-pnp1001-132527-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बारिश संग ओलावृष्टि, आधे शहर में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बारिश संग ओलावृष्टि, आधे शहर में बिजली गुल
विज्ञापन
पानीपत। मौसम के एक बार फिर से करवट लेने से वीरवार देर शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। देर शाम को बारिश के बाद आधे शहर की बिजली गुल हो गई। जिसके चलते शहर में ब्लैकआउट हो गया।
ओलावृष्टि के साथ हवा चलने पर गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। इससे तापमान में भी कुछ कमी आई है। अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री तक कम रहा। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे बादल छाए रहने और अगले सप्ताह फिर से बारिश की संभावना जताई है।
मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वीरवार सुबह करीब छह से साढ़े सात बजे तक रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद हल्की धूप निकली। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को करीब साढ़े आठ बजे आसमान में बादल घिर आए। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। इसके कुछ देर बाद ओलावृष्टि हुई। यह करीब पांच मिनट तक चली।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अगले कई दिन बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। अगले सप्ताह फिर से बारिश हो सकती है।