फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   railway-station-jagadhri

ट्रेनें पकड़ने के लिए अंबाला-सहानपुर की दौड़

Sun, 23 Aug 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Sun, 23 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
जगाधरी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा हासिल होने के बावजूद दर्जन भर ट्रेनें नॉन स्टाप गुजर रही हैं। कई साल से जारी इनके ठहराव की मांग पूरी न होने से जिले के लोगों को अंबाला/सहारनपुर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


इस बीच दैनिक यात्रियों व प्रवासी लोगों सहित कारोबारियों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों और व्यापारिक संगठनों के संघर्ष के बाद भी रेलवे की ओर से ट्रेनों के ठहराव की मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में प्लाइवुड, मेटल व अन्य कारोबार से जुड़ी हजारों इकाइयां हैं।

इनमें कार्यरत लाखों प्रवासी लोग उत्तरप्रदेश, बिहार व उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आकर जिले में बस गए हैं। साथ लगते जिलों व राज्यों के हजारों छात्र-छात्राओं का शिक्षा ग्रहण करने जिले में आना-जाना रहता है वहीं, जिले से भी हजारों युवा बाहर पढ़ने जाते हैं। इसके अलावा नौकरीपेशा लोग जिले में आते व बाहर जाते हैं। उक्त सभी वर्ग ट्रेनों पर निर्भर हैं, किंतु जगाधरी व जिले में लगते अन्य छोटे स्टेशनों पर कम ट्रेनों के ठहराव के कारण उन्हें दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना 20 हजार यात्री करते ट्रेनों से सफर
दैनिक रेल यात्री संघ के संरक्षक नरेश कुमार व विशाल भाटिया और मैढ़ सुनार परिषद के प्रधान राजेश वर्मा, हरियाणा व्यापारमंडल सदस्य प्रवीण ने बताया कि जगाधरी स्टेशन व जिले में लगते अन्य छोटे स्टेशनों से हर दिन करीब 20 हजार यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं। इतने अधिक यात्रियों की आवाजाही होने के बावजूद जिले के प्रमुख जगाधरी स्टेशन पर करीब एक दर्जन ट्रेनें नॉन स्टॉप चल रही हैं, जिनके ठहराव की मांग कई वर्षों से की जा रही है।

बिना रुके निकल जाती हैं ये गाड़ियां
जगाधरी रेलवे स्टेशन से अमृतसर-सियालदहा जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, अमृतसर-इंदौर जाने वाली अकालतख्त एक्सप्रेस, अमृतसर-बेगमपुरा एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पाटलीपुत्र जाने वाली एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस, जम्मू-कानपुर, जम्मू-वाराणसी, जम्मू-आनंद विहार, जम्मू-राजेंद्र नगर, जम्मू-सोनपुर, अमृतसर-डिबरुगढ़, चंडीगढ़-डिबरुगढ़ आदि मुख्य दूरगामी अप व डाउन की ट्रेनें नहीं रुकती हैं। इन्हें पकड़ने के लिए यात्रियों को सहारनपुर-अंबाला जाना पड़ता है।


रेलवे प्रशासन सहित सरकार को भेजी डिमांड
दैनिक रेल यात्री संघ के प्रधान हरप्रीत सिंह का कहना है कि संघ समेत विभिन्न संगठनों की ओर से रेलवे प्रशासनिक अधिकारियों सहित भाजपा सरकार से क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी समस्याओं व मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई गई है। इसमें जगाधरी रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव किए जाने की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed