{"_id":"622cfad4284d20063b51e311","slug":"railway-campaign-eight-houses-and-shops-demolished-panipat-news-knl101691650","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे का अभियान, आठ घर और दुकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे का अभियान, आठ घर और दुकान ध्वस्त
विज्ञापन
पानीपत। गोहाना रोड पुल के निचे रेलवे लाइन के पास बने हुए अवैध मकान पर रेलवे ने हटाया कब्जा, व बाकी ?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 10 से 12
अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे का अभियान, आठ घर, एक दुकान ध्वस्त
जमीन पर काबिज दूसरे लोगों को हफ्ते भर में खाली करने का दिया अल्टीमेटम
आरपीएफ की टीम ने जाकर की कार्रवाई, अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन से सटी वार्ड नंबर 20 की राधे विहार कॉलोनी में रेलवे ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें कॉलोनी के आठ घरों और एक दुकान को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही रेलवे की जमीन पर वर्षों से बसे अन्य लोगों को भी एक सप्ताह में जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। रेलवे की तरफ से की गई इस कार्रवाई में रेलवे के अधिकारियों के साथ आरपीएफ भी रही।
राधे विहार कॉलोनी में रेलवे लाइन के साथ लगती रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों ने कई वर्ष पहले कब्जा कर लिया था। धीरे-धीरे यहां पर उन लोगों ने अपने मकान तक बना लिए। इसके बाद रेलवे ने लोगों से अपनी जमीन खाली करवाने के लिए कहा लेकिन लोग घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद रेलवे की ओर से ये कार्रवाई अमल में लाई गई।
लोगों ने किया विरोध, मिन्नतें भी की लेकिन एक न चली
रेलवे की जमीन पर बने आशियानों पर जेसीबी चली तो यहां रहने वाले लोगों ने रेलवे की इस कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन भारी सुरक्षा बल देखते हुए उनकी एक न चली। इसके बाद इन लोगों ने हाथ जोड़कर रेलवे अधिकारियों से कार्रवाई न करने की मिन्नतें भी की लेकिन अधिकारी अपने आदेशों पर डटे रहे। कई घरों पर जेसीबी चलाने के बाद बाकी को एक सप्ताह का अल्टीमेट देकर रेलवे की टीम लौट गई।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले कब्जा हटाने की दी थी चेतावनी
रेलवे अधिकारियों ने रेलवे की जमीन पर कब्जा करने वालों और यहां अपना आशियाना बना चुके लोगों को चेतावनी दी है कि वे उनके अतिक्रमण को एक सप्ताह बाद पूरी तरह से खत्म कर देंगे। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश भी न करें वरना रेलवे अतिक्रमण के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान की शुरुआत करने में गुरेज नहीं करेगा। रेलवे ने अतिक्रमण करने वालों को खुद ही अपना सामान उठाने के लिए कहा है और चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने खुद सामान नहीं उठाया तो वे यहां जेसीबी चलवा देंगे।

पानीपत। 10 मार्च को रेलवे ने चलाया था अवैध निमार्ण पर पिला पंजा।- फोटो : Panipat