{"_id":"64b1aed223516318e10d7ea8","slug":"raid-on-shop-selling-spurious-oil-labeled-as-raw-ghani-10-boxes-recovered-panipat-news-c-244-1-sknl1015-2438-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कच्ची घानी का लेबल लगा नकली तेल बेच रहे दुकान पर छापा, 10 पेटी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कच्ची घानी का लेबल लगा नकली तेल बेच रहे दुकान पर छापा, 10 पेटी बरामद
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी के पास कुताना रोड स्थित पालाराम मार्केट में केसरी हरियाणा दुकानदार पर पुलिस और फॉरच्यून कंपनी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 10 पेटी नकली तेल बरामद किया। जिन पर फॉरच्यून कच्ची घानी तेल का लेबल लगा था। कंपनी के मैनेजर ने दुकानदार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नई दिल्ली निवासी रिशु मिश्रा ने बताया कि फाॅरच्यून कंपनी ने पॉवर ऑफ अटार्नी दी है। वह कंपनी में मैनेजर पद पर कार्यरत है। उसका कार्य बाजार में सर्वे कर कंपनी के नाम पर नकली माल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराना। उसे 13 जुलाई को सूचना मिली कि पानीपत के सदर थाना क्षेत्र में कुताना रोड स्थित पालाराम मार्केट में केसरी हरियाणा व बर्तन स्टोर के मालिक गुलशन तेल पर फॉरच्यून कच्ची घानी तेल का लेबल लगाकर नकली तेल बेच रहा है। जिस सूचना पर वह पानीपत के सदर थाना पुलिस के साथ छापेमारी की तो दुकान से 10 पेटी बोतल नकदी तेल बरामद किया। एक पेटी में 12 बोतल थी। जिसको उन्होंने पुलिस को सुपुर्द की और दुकानदार के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु की।
तीन बोतल सैंपल के रूप में ली-
पुलिस ने मौके से 10 पेटी बालवीर प्योर मस्टर्ड ऑयल मिली। जिनके अंदर बोतल पर फॉरच्यून कच्ची घानी प्योर मस्टर्ड ऑयल का लेबल लगा हुआ था। जिसके बाद मौके पर फूड एंड सेक्टी ऑफिसर जोगिंद्र सिंह को फोन पर सूचना दी। वह अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने कार्रवाई जारी करने बारे कहा। पुलिस ने 10 पेटियों में से नौ पेटी चेक की तो उसमें 12-12 बोतल मिली, एक पेटी खुली हुई थी, जिसमें नौ बोतल थी। सभी एक-एक लीटर की थी। पुलिस ने तीन बोतल को सैंपल के रूप में लिया और उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया।
विज्ञापन
वर्जन
मैनेजर की शिकायत पर दुकानदार के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है।
- राम निवास सिंह, प्रभारी, सदर थाना