{"_id":"617327bfeae86c30740adc76","slug":"raid-by-chief-minister-s-flying-squad-and-food-safety-department-took-12-samples-of-sweets-panipat-news-knl87372322","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाइयों के 12 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाइयों के 12 सैंपल लिए
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुुक्रवार को माटा चौक पर मिठाई की तीन दुकानों एवं उनके गोदाम पर छापा मारा। तीनों जगहों से टीम ने खाद्य वस्तुओं के 12 सैंपल लिए। दुकानों में काफी मात्रा में गैस सिलिंडर भी मिले, जिसकी सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को दी गई। इन सभी सैंपलों को जांच के लिए पंचकूला लैब भेज दिया गया है। दीवाली से पहले इनकी रिपोर्ट आएगी। सैंपल फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने माटा चौक स्थित जिम्मी स्वीट्स से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिल्क केक, सूखे दूध, सूजी, वनस्पति घी के सैंपल लिए। दलबीर नगर स्थित सोनू रसगुल्ला फैक्टरी से पनीर, रसगुल्ले एवं गुलाब जामुन के सैंपल लिए। सलारजंग गेट के पास से अमृतसरी स्वीट्स से बर्फी, पतीसे और गुलाब जामुन के सैंपल लिए।
आंकड़ों पर एक नजर
2020 अप्रैल से 22 अक्तूबर 2021 तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने 205 सैंपल लिए हैं। इसमें से 45 सैंपल फेल हुए। 2019 में दीवाली से पहले 38 सैंपल लिए। इसमें से 11 फेल मिले। 2018 में दीवाली से पहले 41 सैंपल लिए इनमें से 12 सैंपल फेल हुए। विभाग दीवाली से पहले फोकस मावा पर अधिक है, क्योंकि पानीपत में मावा की मार्केट काफी बड़ी है। मावा के सैंपल पिछले कई साल से फेल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन:
त्योहार को देखते हुए सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। मावा, पनीर, दूध एवं मिठाइयों समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी सैंपल पंचकूला लैब भेजे जाएंगे, जिनकी रिपोर्ट दिवाली से पहले आएगी। रिपोर्ट आने के बाद नोटिस जारी होगा और फिर कार्रवाई होगी।
- संदीप चौधरी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी