फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rahul, Yashdeep, and Kartik shone in the 100-meter race.

Panipat News: 100 मीटर दौड़ में राहुल, यशदीप व कार्तिक चमके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Rahul, Yashdeep, and Kartik shone in the 100-meter race.
मतलौडा। शिक्षा विभाग द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को मतलौडा स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में किया गया। 100 मीटर में राहुल, यशदीप व कार्तिक चमके।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष नरेश कुमार ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ के अंडर-14 वर्ग में राजकीय हाई स्कूल धर्मगढ़ के राहुल प्रथम, आर्यन ग्लोबल शोरा के संजय दूसरे व एजीपीएस शेरा के अनिरुद्ध तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में जीएसएसएस कावी के यशदीप ने पहला, जीबीएन ऊंटला के आर्यन ने दूसरा स्थान पाया। वहीं अंडर-19 वर्ग में एसपीएस खंडरा के कार्तिक प्रथम तथा बीआर हिंदू मतलौडा के अनीश दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 200 मीटर के अंडर-14 में उरलाना कलां के नक्ष, अंडर-17 में कावी के वंश और अंडर-19 में बीआर हिंदू के अरमान ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ के अंडर-14 में जीएचआईएस धर्मगढ़ के लवकुश, अंडर-17 में एसपीएस खांडरा के नमन और अंडर-19 में एसीआरपीएस शेरा के शोभित विजेता बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed