फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rahul, the seventh accused in the Kushal murder case, was remanded in custody.

Panipat News: कुशल हत्याकांड के सातवें आरोपी राहुल को रिमांड पर लिया

Fri, 22 May 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 22 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Rahul, the seventh accused in the Kushal murder case, was remanded in custody.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। जीआरपी ने रोहतक के जसिया गांव के कुशल का चार मई को सोनीपत के मुंडलाना रेलवे स्टेशन से अपहरण कर हत्या करने के मामले में सातवें आरोपी राहुल को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने प्रथम दृष्टया में बताया कि उसने डंडे से कुशल के सिर पर पहला वार किया था। उसके बाकी साथियों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि चार मई को जसिया गांव के बसंत ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि उसका भाई कुशल घर से पानीपत आने के लिए निकला था। मुंडलाना रेलवे स्टेशन से अंकित, अंशु, अमित और उनके मामा के लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आठ तारीख को आरोपी अंकित, अंशु, अमित व उनकी मां निर्मला और मामी मंजू को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने इस मामले सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुशल का उनकी बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। ढाई साल पहले वह उसके लेकर चला गया था। बाद में पुलिस ने उन्हें तलाश कर लिया था। उस समय पंचायती तौर पर उनका फैसला हुआ था। जिसमें कुशल के गांव में न आने क बात तय हुई थी। 25 अप्रैल को कुशल के पिता सत्यवान की मृत्यु हो गई। जिस पर वह घर गया था। इसके बाद एक मई को पिता की शोकसभा में भी वह वहीं रहा। चार मई को वापस अपनी बहन के पास पानीपत आ रहा था।
विज्ञापन

मुंडलाना से कुशल को लेकर राबडा पहुंचे थे आरोपी
जीआरपी थान प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि चार मई को मुंडलाना स्टेशन से कुशल का अपहरण करने के बाद आरोपी उसके पास के ही गांव राबडा लेकर पहुंचे। जहां पर पानी की डिग्गी के पीछे उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ियों में छुपा दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुशल का शव बरामद किया था। पुलिस ने आठ मई को निर्मला और मंजू को जेल भेज दिया था। वहीं तीन आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, देा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी ने कुशल के सातवें आरोपी राहुल को टिटौली गांव से गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ कर वीरवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
धर्मपाल, प्रभारी, थाना जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed