फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Radhika selected in Asian Wrestling Women's Championship

राधिका का एशियन रेसलिंग वुमेन चैंपियनशिप में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Radhika selected in Asian Wrestling Women's Championship
पानीपत। राधिका। - फोटो : Panipat
पानीपत। राधिका का चयन एशियन वुमेन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। पिछले चार वर्ष से लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत राधिका ने एशियन चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई है। ट्रायल में अन्य खिलाड़ियों को चित करते हुए उन्होंने जगह बनाई।
विज्ञापन

राधिका ने बताया कि वह हिसार स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया परिसर में रहकर ही एशियन चैंपियनशिप के लिए तैयारी करेंगी। पहले राधिका छह घंटे अभ्यास करती थी, जिसे बढ़ाकर अब आठ घंटे कर दिया है। राधिका को खेल शुरू करने के दो वर्ष बाद स्लिप डिस्क हो गई थी। इसके बाद भी राधिका ने खेलना नहीं छोड़ा। राधिका का सपना है कि वह ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

स्लिप डिस्क से परेशान राधिका ने दर्द निवारक स्प्रे कर राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लिया और स्वर्ण पदक नाम किया था। राधिका को चार वर्ष पहले कुश्ती का अभ्यास करने दौरान रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। इसका इलाज पिछले चार वर्ष से चल रहा है। राधिका ने बताया कि हर चैंपियनशिप उनके लिए महत्वपूर्ण हैं। अभ्यास करना कभी बंद नहीं करती हैं। जब स्वर्ण पदक मिलता है तो सारी मेहनत साकार हो जाती है। राधिका ने पानीपत में रहकर ही कुश्ती खेलनी शुरू की थी लेकिन उपकरण एवं अच्छा कोच न मिलने की वजह से हिसार में रहकर अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed