फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Queue of devotees for treatment in chiropractic camp

Panipat News: काइरोप्रैक्टिक शिविर में उपचार के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Queue of devotees for treatment in chiropractic camp
समालखा। निरंकारी संत समागम में हर सेवादार अपनी क्षमता के अनुसार सेवा में जुटा हुआ है। इसमें विदेश से आए 25 काइरोप्रैक्टिक चिकित्सकों सहित सात भारतीयों की टीम भी शामिल है। जो श्रद्धालुओं की रीढ़, घुटने, सर्वाइकल आदि की जांच करने में समर्पण भाव से लगे हुए हैं। शिविर में प्रतिदिन दो से ढाई हजार लोगों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि काइरोप्रैक्टिक एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है, जो पेशीकंकाल तंत्र (रीढ़) के यांत्रिक विकारों के निवारण, निदान तथा उपचार पर बल देता है। इस पद्धति के अनुसार शरीर में किसी तरह का विकार होने पर तंत्रिका तंत्र के माध्यम से स्वास्थ्य की अन्य समस्याएं जन्म लेती हैं। समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इन परेशानियों से राहत दिलाने के लिए मिशन द्वारा काइरोप्रैक्टिक शिविर लगाया गया है। शिविर के प्रभारी कनाडा से आए डाॅ. जिम्मी नंदा ने बताया कि यह एसएनसीएफ की ओर से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रीढ़ में किसी तरह की परेशानी हो तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। क्योंकि रीढ़ से काफी सारी नसें निकलती हैं। इस पद्धति के माध्यम से रीढ़ के विकार को दूर करने का प्रयास किया जाता है। डाॅ. जिम्मी नंदा का जन्म कनाडा में हुआ है और वे मिशन में सेवा के लिए आते हैं।
विज्ञापन


25 विदेशी चिकित्सक कर रहे उपचार
शिविर में श्रद्धालुओं के उपचार के लिए भारत सहित इंग्लैंड, अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, कनाडा आदि कई देशों से 25 डाॅक्टरों व सात भारतीयों की टीम उपचार करने में लगी है। शिविर में करीब 70 बेड की व्यवस्था की गई है। कई चिकित्सक अपने साथ ही बेड लेकर आए हैं। पहले भारतीय काइरोप्रैक्टिक विशेष मुंबई से डाॅ. तन्मैय ने बताया कि देश में इस पद्धति की शिक्षा नहीं है। उन्होंने अमेरिका से इसमें एमबीबीएस की है। उनका परिवार निरंकारी मिशन से जुड़ा है और वह दो वर्ष से शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार में लगते पांच से सात मिनट
एक व्यक्ति के उपचार में चिकित्सक को पांच से सात मिनट का औसत समय लगता है। विदेशी चिकित्सक को अपनी समस्या के बारे में श्रद्धालु सही ढंग से बता सके और सही उपचार हो इसके लिए मिशन द्वारा ट्रांसलेटर सहयोगी की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed