{"_id":"61dc96af80ac5226b80e9cda","slug":"questions-raised-on-the-material-used-in-the-construction-of-hali-park-panipat-news-knl956449169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाली पार्क के निर्माण में लगी सामग्री पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाली पार्क के निर्माण में लगी सामग्री पर उठाए सवाल
विज्ञापन
पानीपत। टूटे हुए पत्थर व हाली पार्क के अंदर सुखी हुई घास, पेड़ को दिखाते वार्ड-23 पार्षद अश्र्वनी व
- फोटो : Panipat
पानीपत। हाली पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है। विधायक ने शहरवासियों से इस पार्क का लोकार्पण मार्च तक करने का वादा किया है। वहीं पार्षद अश्विनी ढींगड़ा ने पार्क के निर्माण में लगी सामग्री पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पार्क में पुराने और अलग-अलग रंगों के पत्थर लगाए जा रहे हैं। वहीं झील में बने रैंप और भवन की दीवारों पर किया गया प्लास्टर भी गिर रहा है।
पार्षद अश्वनी ढींगड़ा के साथ पार्षद चंचल डावर के पति योगेश डावर ने शुक्रवार को हाली पार्क का निरीक्षण कर मेयर को पांच खामियां गिनाई हैं। इस बारे में मेयर अवनीत कौर का कहना है कि अगर ठेकेदार ने गुमराह किया तो कार्रवाई निश्चित है।
पार्षद अश्विनी ढींगड़ा ने बताया कि पार्क वाले हिस्से में बना फुटपाथ जगह-जगह बैठ चुका है। उसमें लगाई गई टाइल भी ऊपर- नीचे हो गई हैं। पार्क में बनाया गया भवन भी खंडहर बनता जा रहा है। खिड़कियां, जालियां, दरवाजे और शीशे टूटे गए हैं। सीढ़ियों पर कटपीस के पत्थर लगाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सारे पत्थरों के रंग भी अलग-अलग हैं। उनका आरोप है कि पार्क में लगे पुराने पत्थरों को भी लगाया जा रहा है, जबकि नए पत्थर लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
अभी चल रहा है काम
ठेकेदार धर्मबीर मैहला का कहना है पार्क में दिन रात नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। ये लोग ही शीशे, जालियों, पत्थरों को तोड़ते हैं। जहां-जहां फुटपाथ बैठ गया है, वे उसे सही करवा देंगे। अभी काम चल रहा है।
काम पूरा नहीं हुआ है : आयुक्त
हाली झील का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। जो कमियां हैं, उन्हें पूरा करवाकर ही झील को निगम अपने सुपुर्द लेगा। अगर ठेकेदार ने काम में कोई कमी छोड़ी है तो कार्रवाई होगी। -आरके सिंह, कमिश्नर, नगर निगम
दिखानी चाहिए थी कमियां
नगर निगम अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हाली झील का दौरा किया था। उस दौरान पार्षद भी मौके पर मौजूद थे। उन्हें हमें भी ये कमियां दिखानी चाहिए थी। उसी समय ठेकेदार के खिलाफ एक्शन जरूर लिया जाता। अब भी जो कमियां हैं, उन्हें सही कराया जाएगा। - अवनीत कौर, मेयर पानीपत।