फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Quarrel over the cost of water, attacked with a sharp weapon

पानी की कीमत पर झगड़ा धारदार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Quarrel over the cost of water, attacked with a sharp weapon
पानीपत। पानी की बोतल की कीमत ज्यादा मांगने पर झगड़ा होने के बाद दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर ग्राहक पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना गांव डाडौला चौक की है। ग्राहक ने बताया कि दुकानदार ने उससे 20 रुपये की पानी की बोतल के 30 रुपये मांगे थे। उसने विरोध किया तो आरोपी ने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव उझा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह 28 दिसंबर को साढ़े आठ बजे चौटाला रोड पर गांव डाडौला चौक पर अंडे खाने के लिए गया था। वह गांव रिसालू निवासी चांद की दुकान पर पानी की बोतल लेन के लिए गया तो उसने 30 रुपये मांगे। उसने 20 रुपये रेट होने की बात कही तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने फोन कर भाई विक्रम और तीन से चार अन्य युवकों को बुलाया। उन्होंने आते ही उसे पकड़ लिया। चांद ने उसके सिर में डंडा मारा और उसके बाद नुकीली वस्तु से हमला किया। इस वजह वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि जैसे ही वह बेहोश हुआ तो आरोपी पकड़े जाने के डर से दुकान बंद कर फरार हो गए। गांव के ही निवासी सुखबीर ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन उसने अपना इलाज एक निजी अस्पताल से कराया और चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed