फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   QR code possible on admit card to prevent copying

नकल रोकने के लिए एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड संभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
QR code possible on admit card to prevent copying
पानीपत। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। परीक्षा को सिर्फ चंद दिन शेष है और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम की तैयारी कर रहा है। इस साल बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड होने की संभावना बताई जा रही है ताकि फर्जी छात्रों की पहचान आसानी से की जा सके। उधर, सूत्रों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने से टर्म-2 बोर्ड परीक्षाएं होम सेंटर पर भी करवाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड उनके स्कूल से मिलेंगे। स्कूल प्रिंसिपल के लिए सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव किया जा चुका है। वहीं, बोर्ड परीक्षाएं होम सेंटर पर आयोजित करवाने की संभावनाएं जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि सीबीएसई ने कहा था कि बोर्ड परीक्षाएं होम सेंटर पर नहीं होंगी। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा अगले मंगलवार से यानी 26 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सूत्रों का कहना है कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र हित में अगले एक-दो दिनों में बड़ा एलान कर सकता है। देशभर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए बोर्ड 10वीं, 12वीं टर्म-2 परीक्षा होम सेंटरों पर लिए जाने की बड़ी घोषणा कर सकता है। दिल्ली, एनसीआर, गुड़गांव, नोएडा, यूपी में बड़ी संख्या में छात्रों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बोर्ड अपने आला अधिकारियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के साथ हालात पर नजदीकी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में कोविड-19 मामलों के बढ़ने के साथ कई माता-पिता और शिक्षक अपने बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अधिक चिंतित हो गए हैं। ऐसे समय में जब बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के सिर पर हैं, कई लोगों के लिए कोविड-19 के बढ़ते मामले अधिक चिंताजनक हो गए हैं। छात्रों और उनके माता-पिता ने ट्वीटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मांग की है कि इस साल बोर्ड परीक्षा होम सेंटरों में होनी चाहिए।

- सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के कड़े कदम उठाए गए हैं। एडमिट कार्ड पर क्यूआर कोड संभव है। टर्म-1 की परीक्षा में होम सेंटर पर परीक्षा होने से गड़बड़ी के आरोप लगे थे। ऐसे में बोर्ड परीक्षाएं होम सेंटर पर आयोजित होने की संभावना बहुत कम है। बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी।
- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed