{"_id":"610467ae8ebc3e58571bf11a","slug":"push-up-due-to-increasing-crowd-for-vaccine-panipat-news-knl78320393","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीके के लिए भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीके के लिए भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
पानीपत। सिविल अस्पताल पानीपत में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे भारी संख्या में लोग एक साथ खड़े हु?
- फोटो : Panipat
पानीपत। सिविल अस्पताल में सोमवार को टीकाकरण के लिए सैकड़ों लोग पहुंच गए। टीकाकरण केंद्र का गेट टूटने तक की नौबत आ गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ टीकाकरण के लिए आए लोगों की धक्का-मुक्की हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने बाद भीड़ को काबू किया जा सका।
सिविल अस्पताल में एक समय पर टीकाकरण के लिए करीब 100 लोग मौजूद रहते हैं, लेकिन सोमवार को अचानक भीड़ बढ़ गई। एक ही वक्त पर करीब 400 लोग आ गए। भीड़ ज्यादा होने के बाद सीटी स्कैन वार्ड के दरवाजे बंद कर दिए गए। उद्देश्य यह था कि टीकाकरण केंद्र में भीड़ नहीं आए और टीके सुचारू रूप से लग सके, लेकिन यहीं हालात बिगड़ने लगे। लोग दरवाजे पर धक्का मारने लगे, अस्पताल कर्मचारियों को जब लगा कि कुछ और धक्का मारा गया तो दरवाजा टूट जाएगा, तो पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल के कर्मचारियों से स्थिति काबू नहीं हो पाई। पुलिस के आने के बाद भी भीड़ को काबू करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा था, हालांकि करीब एक घंटे बाद पूरी तरह से भीड़ को काबू किया जा सका।
टीकाकरण कराने आए लोगों का आरोप, सिफारिश पर लग रहा टीका
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक भी टीकाकरण के लिए नंबर न आने पर इंतजार कर रहे लोगों ने नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि सिफारिश वालों को टीके लगाए जा रहे हैं। नंबर नहीं आने पर लोगों ने लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। उनका आरोप था कि अस्पताल के कर्मी जान पहचान वालों को टीके लगवाते हैं और जनता बाहर खड़ी इंतजार करती रहती है।
विज्ञापन
पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग के बाद ही टीका लगाने आएं
बगैर पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग कराए ही लोगों के वैक्सीनेशन सेंटर पर आने से भीड़ बढ़ रही हैं। लोगों से अपल है कि पहले कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें और फिर स्लॉट बुक करें। बुकिंग की तारीख पर ही सेंटर पर आएं। इससे उन्हें दिक्कत नहीं होगी और इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. मनीष पाशी, नोडल अधिकारी, टीकाकरण