फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Purchase of other varieties faster than PR in the district markets

Panipat News: जिले की मंडियों में पीआर से ज्यादा दूसरी किस्मों की खरीद तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Purchase of other varieties faster than PR in the district markets
पानीपत। जिले की मंडियों में पीआर धान की खरीद और उठान सुस्त चल रहा है। जबकि प्राइवेट मिलर धान की खरीद के साथ उसका साथ के साथ उठान कर रहे हैं। जिले की मंडियों की बात करें तो पीआर की अब तक 6732 मीट्रिक टन की खरीद हुई है, जबकि 1509 किस्म की अब तक 85995 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। पीआर का उठान अपेक्षाकृत नहीं हुआ है। वहीं प्राइवेट मिलर अधिकतर धान का उठान कर चुके हैं। ऐसे में किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला की आठ मंडियों को धान की खरीद के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें सनौली व बबैल मंडी में धान नहीं पहुंचा है। इस समय धान की पीआर और 1509 किस्म की आवक चल रही है। जिले की मंडियों में अब 93081 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें 6791 मीट्रिक टन पीआर और 86290 मीट्रिक टन 1509 धान की हुई है। 1509 में से 56995 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। वहीं पीआर में 6732 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
विज्ञापन

मंडी में लाई पीआर किस्म की बिक्री साथ के साथ नहीं की जा रही है। किसानों का कहना है कि एजेंसी इसमें नमी अधिक होने की बात कहकर खरीद नहीं कर रही हैं। ऐसे में किसानों को फसल मंडी में सुखाने के लिए फैलानी पड़ती हैं। जबकि 1509 किस्म की खरीद साथ के साथ कर ली जाती है। प्राइवेट मिलर धान की भराई भी कर देते हैं। मतलौडा निवासी रणबीर और जीतराम ने बताया कि उन्होंने 1509 और पीआर की एक साथ रोपाई कराई थी। एक ही खेत में दोनों फसल एक साथ तैयार हुई। यहां पीआर को खरीद करने से इनकार कर दिया। एजेंसी के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने नमी अधिक होने की बात कही। जबकि 1509 की प्राइवेट मिलर साथ के साथ खरीदकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इतना धान पहुंचा
मंडी पीआर 1509
बबैल ------- -----
बाबरपुर 1303 8511
बापौली 171.6 2471
इसराना 1091 2121
मतलौडा 1462.3 4702
पानीपत 1475 19545
समालखा 1283 48940
सनौली ----- ---------
कुल 6791 86290
वर्जन :
मंडियों में धान की खरीद के साथ उठान कार्य तेज किया गया है। एजेंसियों व प्राइवेट मिलरों को इसको लेकर आदेश दिए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed