{"_id":"61dc96b4044fd114854405c3","slug":"puranjay-gandhi-of-panipat-was-the-first-in-the-veer-gatha-project-panipat-news-knl9564448","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर गाथा प्रोजेक्ट में पानीपत के पुरंजय गांधी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर गाथा प्रोजेक्ट में पानीपत के पुरंजय गांधी प्रथम
विज्ञापन
पानीपत। विद्यार्थी पुरंजय गांधी ने पाया पहला स्थान।
- फोटो : Panipat
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर स्कूल हुडा के विद्यार्थी पुरंजय गांधी ने शिक्षा मंत्रालय एवं सीबीएसई की ओर से आयोजित वीर गाथा प्रोजेक्ट में पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन किया है। ये उपलब्धि उन्होंने कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर कविता लिखकर हासिल की है। आठ लाख प्रतिभागियों में पहला स्थान पाने पर पुरंजय को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का मौका मिला है।
जानकारी के अनुसार, पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी पुरंजय ने एक ही दिन में वीर गाथा प्रोजेक्ट तहत कैप्टन विक्रम बत्रा पर कविता लिख ली थी। इसके बाद देशभर से 8 लाख 3 हजार विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट के तहत अपनी कविता भेजी थी। दो राउंड के बाद 25 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया गया। जिसमें पुरंजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन सतीश चंद्रा ने पुरंजय गांधी, उसके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई दी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे पुरंजय को सम्मानित
वीर गाथा प्रोजेक्ट में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गणतंत्र दिवस पर पुरंजय को सम्मानित करेंगे। सर्वश्रेष्ठ 25 विद्यार्थियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। पुरंजय के घर पर सूचना दी जा चुकी है। उनकी यात्रा के टिकट और रहने की व्यवस्था भी रक्षा मंत्रालय की ओर से की गई है। 25 जनवरी को उन्हें दिल्ली पहुंचना है। जहां शाम को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें 10 हजार रुपये की राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाएगी। इसके बाद 26 जनवरी को रक्षामंत्री उन्हें सम्मानित करेंगे।